{"_id":"683ca01ecc993a64560fedc4","slug":"prisoner-serving-life-sentence-escaped-from-parole-case-registered-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-44388-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी पैरोल से भागा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी पैरोल से भागा, केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। जेल में हत्या के मामले में सजा काट रहा कैदी पैरोल से भाग गया। 21 मई को कैदी की पैरोल खत्म हाे गई थी, लेकिन कैदी वापस नहीं आया। जिस पर प्रशासन ने थाना सदर पुलिस को शिकायत देकर एफआईआर दर्ज कराई है।
जिला जेल के उप अधीक्षक सुमित पवार ने दी शिकायत में बताया कि मूलरूप से बिहार निवासी सुरेश चौहान के खिलाफ 16 नवंबर 2018 को सेक्टर-8 थाने में हत्या का केस दर्ज हुआ था। आरोपी यहां पर सीही गांव में किराये पर रहता था। इस मामले में सुरेश चौहान को कोर्ट ने 2 मार्च 2020 को आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इसके बाद से वह जिला जेल में बंद था। आरोपी को बिहार के नवादा स्थित जिलाधीश ने 11 मार्च 2025 को 10 सप्ताह के नियमित पैरोल पर रिहा करने के आदेश दिए थे। जिस पर जिला जेल ने 11 मार्च को सुरेश चौहान को 10 सप्ताह के नियमित पैरोल पर रिहा कर दिया। साथ ही उसको कहा कि वह 21 मई की शाम 5 बजे से पहले जेल में आत्म समर्पण करे। मगर कैदी ने जेल में आत्मसमर्पण नहीं किया और वह पैरोल से भाग गया। जिस पर थाना सदर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।