{"_id":"6a2b01e52a6c604c940c6bc4","slug":"principals-in-the-district-will-receive-ai-training-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72146-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जिले के प्राचार्यों को मिलेगा एआई का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जिले के प्राचार्यों को मिलेगा एआई का प्रशिक्षण
विज्ञापन
-शिक्षा विभाग ने डिजाइन किया 15 दिवसीय कोर्स
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के राजकीय विद्यालयों में कार्यरत प्राचार्यों को अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की जानकारी देने के लिए शिक्षा विभाग ने नई पहल की है। इसके तहत प्राचार्यों के लिए विशेष प्रशिक्षण कोर्स तैयार किया गया है, जिससे वे आधुनिक तकनीक से जुड़ सकें और शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर बना सकें।
जानकारी के अनुसार यह कोर्स 15 दिन की अवधि का है। इस कोर्स को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि प्राचार्य अपनी सुविधा के अनुसार इसे पूरा कर सकें। यह पूरा प्रशिक्षण ऑनलाइन माध्यम से होगा, जिससे उन्हें कहीं आने-जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के इंचार्ज जलवंत सिंह ने बताया कि वर्तमान समय एआई का दौर है और शिक्षा क्षेत्र में इसका महत्व तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में जरूरी है कि विद्यालयों के प्राचार्य भी इस तकनीक को समझें और इसके उपयोग से परिचित हों। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद प्राचार्य अपने विद्यालय के अध्यापकों और विद्यार्थियों को भी एआई की जानकारी दे सकेंगे।
विज्ञापन
इससे न केवल शिक्षण प्रक्रिया में सुधार होगा, बल्कि छात्र भी नई तकनीकों के प्रति जागरूक बनेंगे। जलवंत सिंह ने कहा कि शिक्षा विभाग की इस पहल को शिक्षा के क्षेत्र में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है, जो भविष्य में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने में सहायक साबित होगा।