{"_id":"61f964454f368f11f805dada","slug":"presentation-of-modern-bus-terminal-to-the-district-25-buses-operated-in-the-first-phase-125-crores-will-be-spent-faridabad-news-noi629934949","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को आधुनिक बस टर्मिनल की सौगात, प्रथम चरण में 25 बसों का किया संचालन, 125 करोड़ किए जाएंगे खर्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को आधुनिक बस टर्मिनल की सौगात, प्रथम चरण में 25 बसों का किया संचालन, 125 करोड़ किए जाएंगे खर्च
विज्ञापन
ऐसा बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल
- फोटो : Faridabad
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद (धनंजय चौहान )। दिल्ली और मुंबई की तर्ज पर शहरवासियों को हरियाणा दिवस (एक नवंबर) पर एनआईटी बस अड्डे के रूप में आधुनिक बस टर्मिनल की सौगत मिलेगी। जहां एक ही छत के नीचे बसों के संचालन के साथ लोग मॉल, मल्टीप्लेक्स की सुविधा का लाभ भी उठा सकेंगे। बस टर्मिनल का निर्माण कार्य तेजी से जारी है। अधिकारियों का दावा है कि अक्तूबर तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। प्रथम चरण में यहां से 25 बसों का संचालन किया जाएगा। इस योजना पर करीब 125 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
पब्लिक प्राइवेट पार्टनशिप (पीपीपी) मॉडल पर एनआईटी बस अड्डे की जगह करीब चार एकड़ में तीन मंजिला भवन बनाया जा रहा है। बस टर्मिनल के अलावा मॉल, मल्टीप्लेक्स सिनेमा के साथ रेस्तरां जैसी सुविधाएं होंगी। अधिकारी, चालक और कंडक्टरों के लिए रेस्ट रूम, वेटिंग रूम, कैंटीन, शौचालय आदि की भी व्यवस्था होगी। हर फ्लोर पर जाने के लिए सीढ़ियों के साथ-साथ लिफ्ट और स्वचालित सीढ़ियां लगेगी। प्रदेश का पहला हाईटेक बस अड्डा बनाया जा रहा है।
बस टर्मिनल के 1384 स्क्वॉयर मीटर क्षेत्र में भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर 25 बसों को एक साथ खड़े करने की व्यवस्था होगी। ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर के आधे-आधे हिस्से में डिपो की व्यवस्था होगी। दो बेसमेंट बनाए जा रहे हैं। दोनों बेसमेंट का उपयोग पार्किंग के लिए किया जाएगा। तीनों फ्लोर के दरवाजे सेंसर से खुलेंगे और बंद होंगे। फिलहाल यहां से दर्जन भर से अधिक स्थानों के लिए लंबे रूट पर बसें चलती हैं। इनका संचालन बस अड्डे परिसर के बल्लभगढ़ से होता है।
विज्ञापन
35 साल बाद बनाया जा रहा हाईटेक बस टर्मिनल
एनआईटी बस अड्डा बहुत पुराना है। इसका निर्माण 35 साल पहले 1987 में किया गया था। देवीलाल सरकार में परिवहन मंत्री राव लक्ष्मी नारायण ने 2 सितंबर 1987 में एनआईटी बस अड्डे का शुभारंभ किया था, लेकिन अब यह बिल्डिंग जर्जर हो चुकी है। इसकी जगह नया बस टर्मिनल बनाया जा रहा है। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि टर्मिनल बनाने वाली कंपनी 15 साल तक मेंटिनेंस करेगी। इसे बनाने में राज्य सरकार को एक पैसे नहीं खर्च करने होंगे। सरकार ने कंपनी को सिर्फ अपनी जमीन उपलब्ध कराई है। अक्तूबर तक निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा। इसमें सभी प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी।