फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Prepare file for building community hall in Mujesar village: Moolchand Sharma

मुजेसर गांव में सामुदायिक भवन बनाने के लिए फाइल तैयार करें : मूलचंद शर्मा

Sat, 19 Jul 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Prepare file for building community hall in Mujesar village: Moolchand Sharma
विधायक ने बैठक में बल्लभगढ़ विधानसभा में लाइब्रेरी बनाने के लिए जगह सुनिश्चित करने के लिए कहा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। नगर निगम के अधिकारियों और बल्लभगढ़ के पार्षदों के साथ विधायक मूलचंद शर्मा ने शुक्रवार को बैठक में विकास कार्यों की समीक्षा की। यह बैठक विधायक कार्यालय सेक्टर 8 पर की गई । उन्होंने अधिकारियों को विधानसभा क्षेत्र के अंदर नए-नए कार्यों के बारे में भी अवगत कराया और नए कार्यों के एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए।

बैठक में प्रत्येक वार्ड के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि मुजेसर गांव में बड़ा सामुदायिक भवन बनाने के लिए फाइल तैयार करें। उसके अलावा सेक्टर 22 - 23 में पीने के पानी की मात्रा बढ़ाई जाए। उन्होंने मुजेसर गांव के बाबा हृदयराम मंदिर कुंड सहित अन्य कार्यों की प्रगति रिपोर्ट ली और पार्षद रवि भगत की ओर से जनता कॉलोनी की नई सीवर लाइन की मांग पर तुरंत प्रभाव से कार्य करने को कहा। इस कार्य को करने के लिए फाइल तैयार की जाए ताकि सरकार से मंजूरी के बाद यह कार्य शुरू किया जा सके। अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बल्लभगढ़ में स्मार्ट लाइब्रेरी बनाने के लिए जगह सुनिश्चित की जाए। इसके अलावा चावला कॉलोनी से लेकर सेक्टर 3 तक नई सीवर लाइन का भी एस्टीमेट तैयार किया जाए। बरसात के दिनों में लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना ना पड़े उसके लिए डिस्पोजल पंप चालू रखें। इस बैठक में नगर निगम के कार्यकारी अभियंता हरीश कुमार, एसडीओ अमित चौधरी , पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद रवि भगत, पार्षद महेश गोयल, पार्षद सोनू वैष्णव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed