{"_id":"661d6ac74b50f03af20f390d","slug":"preparations-were-made-to-worship-sons-well-fathers-dead-body-reached-home-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-23318-2024-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बेटे के कुआं पूजन की थी तैयारी, घर पहुंचा पिता का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बेटे के कुआं पूजन की थी तैयारी, घर पहुंचा पिता का शव
विज्ञापन
फरीदाबाद। फसल काटते समय हाईटेंशन लाइन से करंट की चपेट में आए किसान सुरेंद्र की मौत ने पूरे गांव को गम के माहौल में डुबो दिया। सुरेंद्र के घर में दो खुशियों की तैयारियां चल रहीं थीं। पड़ोस की महिलाएं सुरेंद्र के घर में कई दिनों से मंगल गीत गा रही थीं। दरअसल, सोमवार को सुरेंद्र के बेटे का कुआं पूजन होना था।
दो माह पहले तीन बेटियों के बाद सुरेंद्र की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। 12 साल बाद बेटे का जन्म होने पर घर में उत्सव कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। 20 अप्रैल को सुरेंद्र की शादी की सालगिरह है। घर में दो शुभ कार्यों के लिए बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाना था। परिवार के लोग कई दिनों से कार्यक्रम की तैयारी कर रहे थे। रविवार को सुरेंद्र की मौत की खबर से पूरे गांव में गम की लहर दौड़ गई। जहां पूरा गांव और रिश्तेदार दावत की तैयारी कर रहे थे, वहां कई घरों में चूल्हा तक नहीं जला। ग्रामीणों का कहना है सुरेंद्र काफी मिलनसार व्यक्ति था।
--
शिकायत के बाद भी नहीं हटाए तार
सुरेंद्र के भाई नरेंद्र व अन्य ग्रामीणों ने बताया सुरेंद्र के खेत के ऊपर से गुजर रही एचटी लाइन काफी नीचे है। 16 जून 2023 को सुरेंद्र व आसपास के अन्य किसानों ने लाइन को हटाने या तारों को ऊपर करने के लिए बिजली निगम के खेड़ीकलां उपमंडल के एसडीओ को एक लिखित शिकायत दी थी। उन्होंने अधिकारी को कहा था कि एचटी लाइन के कारण वह खेती नहीं कर पाते हैं। हर साल यहां हादसे का खतरा बना रहता है। एसडीओ ने मामले के कार्रवाई के लिए जेई दर्शन सिंह को शिकायत की कॉपी भेजी थी। एक वर्ष बीत जाने के बाद भी खेत से एचटी लाइन नहीं हटाई गई। रविवार को तेज हवा चलने से एचटी लाइन के तार आपस में टकराने लगे। करंट के कारण तारों से चिंगारी निकलने लगी। सुरेंद्र घटना के दौरान तारों के नीचे गेहूं की फसल काट रहा था। बिजली विभाग की लापरवाही से सुरेंद्र की मौत हो गई।