{"_id":"6aa1af02b751e4d41f0a2940","slug":"preparations-underway-to-revamp-two-parks-at-nehru-ground-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79626-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नेहरू ग्राउंड के दो पार्कों का कायाकल्प करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नेहरू ग्राउंड के दो पार्कों का कायाकल्प करने की तैयारी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नेहरू ग्राउंड क्षेत्र स्थित लोहा मंडी पार्क और जग्गन नाथ धर्मकांटा पार्क को विकसित करने की नगर निगम प्रशासन ने फिर से तैयारी शुरू कर दी है। गत वर्ष भी विभाग ने कवायद की थी, लेकिन कंपनी नहीं मिलने के कारण विभाग काम शुरू नहीं करवा पाया था। अब विभाग ने फिर से तैयारी शुरू कर दी है। इस काम पर निगम की ओर से 26.53 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।
नगर निगम प्रशासन के मुताबिक, लोहा मंडी पार्क और जग्गन नाथ धर्मकांटा पार्क में नेहरू ग्राउंड क्षेत्र में स्थित हैं । यह स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण पार्क हैं। लंबे समय से पार्कों के विकास और सुविधाओं में सुधार की जरूरत महसूस की जा रही थी।
स्थानीय स्तर पर पार्कों के विकसित होने से आसपास के लोगों को सुबह-शाम टहलने और समय बिताने के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध हो सकेगा। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्य आवंटित होने का इंतजार है। नगर निगम अधिकारियों के अनुसार प्रक्रिया पूरी होने के बाद संबंधित एजेंसी को निर्धारित समय सीमा में काम पूरा करना होगा।
विज्ञापन
पार्कों के पुनर्निर्माण और नवीनीकरण से आसपास के निवासियों को बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद है।
निगम ने दोनों पार्कों के काम के लिए दो सितंबर को टेंडर जारी किया था। बृहस्पतिवार को इस काम के लिए कंपनी का चयन होने की उम्मीद है। कंपनी के चयन के बाद दोनों पार्कों के पुनर्निर्माण का काम 120 दिनों के भीतर पूरा करना होगा।