{"_id":"6ab6ca1f9e8f6069f3084f3a","slug":"preparations-underway-to-develop-a-green-belt-and-park-in-ward-40-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81005-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: वार्ड-40 में ग्रीन बेल्ट और पार्क विकसित करने की तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: वार्ड-40 में ग्रीन बेल्ट और पार्क विकसित करने की तैयारी
विज्ञापन
नगर निगम ने जारी किया टेंडर, काम पूरा करने के लिए 100 दिन का समय दिया जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम प्रशासन ने वार्ड-40 में पार्क और ग्रीन बेल्ट विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके तहत दो नए पार्क विकसित करने के अलावा तीन पुराने पार्कों के फुटपाथों की मरम्मत की जाएगी। नगर निगम प्रशासन ने इस काम के लिए टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर की अनुमानित लागत 26 लाख 90 हजार 21 रुपये रखी गई है। टेंडर खुलने के बाद चयनित कंपनी को काम पूरा करने के लिए 100 दिन का समय दिया जाएगा। तीन अक्तूबर के बाद कंपनी के चयन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इस कार्ययोजना के तहत पार्कों में फुटपाथ निर्माण के साथ हरियाली विकसित करने का काम भी शामिल है।
वहीं, जिन स्थानों पर फुटपाथ पहले से बने हुए हैं, उनकी मरम्मत कर उन्हें दोबारा उपयोग के योग्य बनाया जाएगा। इनमें मदर डेयरी ग्रीन बेल्ट, शिव मंदिर पार्क और गुरु नानक पार्क में पहले से बने फुटपाथ शामिल हैं। इससे पार्कों में आने वाले लोगों को सैर करने में दिक्कत नहीं आएगी। इसके अलावा हरितमा स्कूल के सामने पार्क, मस्जिद के पीछे पार्क को विकसित करने के अलावा तिगांव रोड स्थित ग्रीन बेल्ट को विकसित किया जाएगा। नगर निगम के कार्यकारी अभियंता डालचंद ने बताया कि इस कार्ययोजना पर अक्तूबर में काम शुरू करवाने की योजना है।