{"_id":"6aa0685f7a442156a700b11b","slug":"preparations-underway-to-cover-open-drains-accidents-to-decrease-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79495-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: खुले नालों को ढकने की तैयारी, हादसे होंगे कम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: खुले नालों को ढकने की तैयारी, हादसे होंगे कम
विज्ञापन
वार्ड 24 से 30 तक मजबूत स्लैब लगाने की योजना मंजूर
210 दिन में काम पूरा करने का लक्ष्य
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। दिल्ली-एनसीआर में खुले नालों में गिरने से होने वाले हादसों के बीच फरीदाबाद नगर निगम ने भी खुले नालों को ढकने की तैयारी शुरू कर दी है। निगम ने वार्ड 24 से 30 तक अलग-अलग स्थानों पर खुले नालों और नालियों पर मजबूत स्लैब लगाने की योजना मंजूर की है। काम को 210 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे लोगों के खुले नालों में गिरने का खतरा कम होने की उम्मीद है।
शहर में कई जगह सड़क और नालों के बीच पर्याप्त सुरक्षा इंतजाम नहीं हैं। ऐसे में पैदल राहगीरों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों के लिए खुले नाले खतरा बने हुए हैं। बारिश के दौरान नालों में पानी भरने से इनके खुले हिस्से दिखाई नहीं देते। इससे हादसे का जोखिम और बढ़ जाता है। निगम की नई योजना ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। स्वीकृत कार्यादेश के अनुसार वार्ड 24 से 30 में जरूरत के अनुसार आरसीसी और सीमेंट-कंक्रीट के स्लैब लगाए जाएंगे। स्लैब को मजबूत बनाने के लिए सरिये का इस्तेमाल किया जाएगा। निर्माण कार्य तय तकनीकी मानकों के अनुसार किया जाएगा।
स्लैब लगने के बाद सफाई की चुनौती-
नालों को ढकने के बाद निगम के सामने उनकी सफाई व्यवस्था बनाए रखना चुनौती होगी। नालों में गाद और कचरा जमा होने से पानी का बहाव प्रभावित हो सकता है। इससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या पैदा हो सकती है। इसलिए स्लैब लगाने के साथ सफाई के लिए भी उचित व्यवस्था जरूरी होगी।
विज्ञापन
निर्माण पूरा होने के बाद दो साल तक संबंधित एजेंसी की जिम्मेदारी रहेगी। इस अवधि में स्लैब में निर्माण संबंधी खराबी या तकनीकी कमी मिलने पर एजेंसी को उसे ठीक करना होगा। अब निगाह इस बात पर रहेगी कि काम तय समय में पूरा होने के साथ गुणवत्ता के मानकों पर भी खरा उतरता है या नहीं।
-- -
वर्जन
खुले नालों को स्लैब से ढकने का उद्देश्य लोगों को हादसों से बचाना और आसपास के क्षेत्रों को सुरक्षित बनाना है। वार्ड 24 से 30 में जरूरत के अनुसार काम कराया जाएगा। निर्माण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाएगा।- गौरव अंतिल, अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम फरीदाबाद