फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations in full swing for Independence Day celebrations

स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां जोरों पर

Wed, 11 Aug 2021 05:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 11 Aug 2021 05:48 PM IST
विज्ञापन
Preparations in full swing for Independence Day celebrations
फरीदाबाद। स्वतंत्रता दिवस पर होने वाले आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। बुधवार को जिला शिक्षा अधिकारी ऋतु चौधरी और जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी राकेश गौतम की देखरेख में टीमों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की।
विज्ञापन

जिला स्तरीय 75वें स्वतंत्रता दिवस समारोह को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए स्थानीय खेल परिसर में सांस्कृतिक टीमों, मार्च पास्ट की सलामी की रिहर्सल की गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमों में राजकीय गर्ल सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी नंबर तीन की छात्राओं द्वारा देशों में देश भारत, भारत में हरियाणा, राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल ओल्ड फरीदाबाद की छात्राओं द्वारा खेल कूद पढ़यो मेले में, गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनआईटी पांच की छात्राओं द्वारा आयो रे आयो मारो ढोलना, राजकीय मॉडल स्कूल सराय ख्वाजा के विद्यार्थियों द्वारा तेरी मिट्टी में मिल जावा और सिरोधी साईं बाबा स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा 100 रागनियों का सजा एक भारत का एक राग की रिहर्सल की गई। वहीं पुलिस के परेड कमांडर पुरुष के पीएसआई सुरेंद्र सिंह, महिला विंग की पीएसआई ममता, हरियाणा पुलिस के पीएसआई विजेंद्र सिंह के नेतृत्व में भारत स्काउट गाइड पुरुष में विश्वजीत, महिला में पिंकी, हिंदुस्तान स्काउट गाइड के सचिन के नेतृत्व में 51 एंबुलेंस के लिए विकास, प्रजातंत्र के प्रहरी के रवि के नेतृत्व में अभ्यास किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed