फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations for the Surajkund Diwali Fair are in full swing; stall bookings will begin next week.

Faridabad News: सूरजकुंड दिवाली मेले की तैयारियां तेज, अगले सप्ताह शुरू होगी स्टॉल बुकिंग

Sat, 26 Sep 2026 12:50 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Preparations for the Surajkund Diwali Fair are in full swing; stall bookings will begin next week.
250 स्टॉल लगाने की तैयारी, 80 फीसदी स्टॉल स्वयं सहायता समूहों के लिए होंगे आरक्षित
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सूरजकुंड परिसर में 23 से 26 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले तृतीय दिवाली मेले की तैयारियां तेजी से चल रही हैं। मेले को लेकर अगले सप्ताह से स्टॉल बुकिंग की प्रक्रिया शुरू होने की तैयारी है। वहीं, पार्किंग, फूड, स्टॉल और साज-सज्जा से जुड़े टेंडर की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। सिविल और इलेक्ट्रिकल कार्यों का टेंडर पहले ही पूरा हो चुका है। इसके बाद अब परिसर में सफाई, लिपाई-पुताई, स्टॉल की मरम्मत और पेंटिंग का काम तेजी से कराया जा रहा है।

हरियाणा पर्यटन विभाग की ओर से मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परिसर में अलग-अलग स्थानों पर कर्मचारियों की टीमें लगाकर साफ-सफाई और मरम्मत का काम कराया जा रहा है। अधिकारियों का प्रयास है कि मेला शुरू होने से पहले परिसर को पूरी तरह तैयार कर लिया जाए, ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन


मेले में इस बार करीब 250 स्टॉल लगाने की योजना है। इनमें लगभग 80 फीसदी स्टॉल स्वयं सहायता समूहों के लिए आरक्षित रखने की तैयारी है। इन स्टॉलों पर समूहों की ओर से तैयार स्थानीय और घरेलू उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इसके साथ ही स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पादों के प्रचार-प्रसार का भी अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकल फॉर वोकल होगी मेले की थीम

इस बार सूरजकुंड दिवाली मेले की थीम लोकल फॉर वोकल रखी गई है। इसके तहत स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को बढ़ावा देने पर विशेष जोर रहेगा। मेले में आने वाले लोगों को स्थानीय स्तर पर तैयार किए गए विभिन्न उत्पाद खरीदने का अवसर मिलेगा। पर्यटन विभाग की ओर से मेले में पार्किंग, खानपान, स्टॉल और सजावट की बेहतर व्यवस्था करने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed