फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations for Identification of Deceased Through Biometric Matching

Faridabad News: बायोमेट्रिक मिलान के जरिये मृतकों की शिनाख्त की तैयारी

Tue, 21 Apr 2026 10:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
Preparations for Identification of Deceased Through Biometric Matching
लावारिस शवों की पहचान के लिए आधार प्राधिकरण से मांगी अनुमति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रेलवे लाइनों और स्टेशनों के आसपास मिलने वाले लावारिस शवों की पहचान अब आधार डाटा के जरिये करने की तैयारी की जा रही है। राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने इस दिशा में एक खास योजना बनाई है ताकि बायोमेट्रिक मिलान के जरिये मृतकों की शिनाख्त हो सके। फरीदाबाद सर्कल के जीआरपी डीएसपी ने पुलिस महानिदेशक को इस बारे में पत्र लिखकर आग्रह किया है कि यदि आधार प्राधिकरण लावारिस शवों की उंगलियों के निशान और अन्य बायोमेट्रिक जानकारी के मिलान की अनुमति दे दे तो लगभग हर मृतक की पहचान आसानी से हो सकेगी।

वर्तमान नियमों के मुताबिक आधार की जानकारी गोपनीय होती है और इसे केवल संबंधित व्यक्ति की सहमति से ही साझा किया जा सकता है। इसी कानूनी अड़चन को दूर करने के लिए डीजीपी कार्यालय और आधार प्राधिकरण के अधिकारियों के बीच बातचीत चल रही है। फरीदाबाद सर्कल के तहत फरीदाबाद, बल्लभगढ़, गुरुग्राम, पानीपत, करनाल, रेवाड़ी और सोनीपत जैसे व्यस्त रेलवे स्टेशन आते हैं जहां हर साल सैंकड़ों शव लावारिस हालत में मिलते हैं।
विज्ञापन

यदि आधार डाटा का उपयोग करने की मंजूरी मिल जाती है तो मृतकों के परिवारों को ढूंढना बहुत आसान हो जाएगा जिससे अनसुलझे मामलों की संख्या कम होगी और पीड़ित परिवारों को अपनों के बारे में सही समय पर सूचना मिल सकेगी।- जीआरपी डीएसपी राजेश चेची-
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed