{"_id":"6aa2fca352ac2fead20bd114","slug":"preparations-for-ganesh-chaturthi-begin-special-enthusiasm-in-housing-societies-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79685-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गणेश चतुर्थी की तैयारियां शुरू, सोसाइटियों में खास उत्साह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गणेश चतुर्थी की तैयारियां शुरू, सोसाइटियों में खास उत्साह
विज्ञापन
विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गणेश चतुर्थी के त्योहार को लेकर शहर की सोसाइटियों में तैयारियां शुरू हो गई हैं। गणपति बप्पा के आगमन को लेकर लोगों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। सोसाइटियों में बैठक कर कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जा रही है। वहीं, कई जगहों पर पंडाल सजाने और पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। घरों में भी गणेश प्रतिमा स्थापित करने के लिए लोग तैयारियों में जुटे हैं।
सोसाइटी परिसरों में गणेश चतुर्थी पर विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए पंडालों को आकर्षक तरीके से सजाने की तैयारी है। बच्चों और महिलाओं के लिए भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई जा रही है। लोगों का कहना है कि गणेश उत्सव सामूहिक रूप से मनाने से सोसाइटी के लोगों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने का अवसर मिलता है।
गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। घरों और पंडालों में विधि-विधान से गणेश प्रतिमा की स्थापना कर पूजा-अर्चना की जाती है। पूजा के लिए साफ स्थान पर चौकी सजाकर उस पर लाल वस्त्र बिछाया जाता है। इसके बाद गणेश जी की प्रतिमा स्थापित कर गंगाजल से स्नान, रोली-अक्षत से तिलक और दूर्वा अर्पित की जाती है। भगवान को मोदक, लड्डू, फल और मेवे का भोग लगाकर आरती की जाती है।
विज्ञापन
पुरी प्राणायाम, आरपीएस सवाना, बीपीटीपी कॉलोनी, आगमन सोसाइटी, एसआरएस रेजीडेंसी, ओमेक्स, ओजोन, पुरी अमन विलास, समर पाम, पार्क फ्लोर-2, एडल डिवाइन कोर्ट, पीयूष हाइट्स और पुरी लैवेंडर समेत कई सोसाइटियों में समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम स्थलों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया जाएगा।
डेढ़ से 11 दिन तक चलेगा उत्सव
पीयूष हाइट्स सोसाइटी की संयुक्त सचिव राजेश्री ने बताया कि गणेश उत्सव परंपरा के अनुसार डेढ़, तीन, पांच, सात या 11 दिनों तक मनाया जाता है। अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर गणेश प्रतिमा का विसर्जन किया जाता है। सोसाइटियों में विसर्जन से पहले भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी है। इसके बाद श्रद्धालु विधि-विधान से बप्पा को विदाई देंगे।
सोसाइटियों में गणेश चतुर्थी को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में उत्साह है। लोग बप्पा के स्वागत के लिए घरों की साफ-सफाई और सजावट में जुटे हैं। वहीं, सोसाइटी प्रबंधन और आरडब्ल्यूए की ओर से पंडाल और कार्यक्रम स्थल को सजाने की तैयारियां की जा रही हैं।