फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparations begin for Surajkund International Handicraft Fair

Faridabad News: अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले की तैयारी शुरू

Wed, 30 Oct 2024 01:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Oct 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Preparations begin for Surajkund International Handicraft Fair
स्टेट और पार्टनर कंट्री को हरियाणा पर्यटन निगम के चेयरमैन ने लिखा पत्र, जवाब आने का इंतजार
विज्ञापन

मेले में सुरक्षा और प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने वाली एजेंसी के लिए निविदाएं आमंत्रित की


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। अरावली की वादियों में लगने वाले 38वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले को लेकर हरियाणा पर्यटन निगम लिमिटेड ने तैयारियां शुरू कर दी है। निगम ने मेले में सुरक्षा और प्रतियोगिताओं का आयोजन कराने वाली एजेंसी के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। इच्छुक एजेंसियां 18 नवंबर तक आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा सूरजकुंड मेले में थीम स्टेट के लिए करीब पांच स्टेट और पार्टनर कंट्री को हरियाणा चेयरमैन की तरफ से पत्र भेजा गया है। इस संबंध में अभी संबंधित स्टेट और पार्टनर कंट्री की ओर से जवाब आना नहीं आया हैं।

पिछले वर्ष 2024 में 37 वें अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प सूरजकुंड मेले में गुजरात थीम स्टेट बना था। जबकि तंजानिया पार्टनर कंट्री था। हर वर्ष पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सूरजकुंड मेले का आयोजन किया जाता है। 17 दिनों तक चलने वाले इस मेले में विभिन्न देशों और राज्यों के कलाकार अपनी संस्कृति और कलां को प्रस्तुत करते है। मेले में छोटी और बड़ी चौपाल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा मेले में हरियाणा के बड़े गायक और बॉलीवुड कलाकार भी अपनी नृत्य और संगीत को प्रस्तुत करते है। मेले में हर शाम को रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता है। मेले के आयोजन से पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ सभी को एक-दूसरे की सांस्कृतिक जानने का मौका मिलता है। यह मेला हर वर्ष फरवरी माह में आयोजित किया जाता है। इसकी तैयारी पर्यटन निगम नवंबर माह से ही शुरू कर देता है।
विज्ञापन

----
वर्जन
हरियाणा पर्यटन निगम लिमिटेड की ओर से मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है। अभी सिक्योरिटी गार्ड और अन्य को लेकर निविदा प्रक्रिया शुरू की गई है। थीम स्टेट और पार्टनर कंट्री के लिए पत्र लिखा गया है। जवाब आने के बाद हरियाणा पर्यटन निगम की एक बैठक आयोजित की जाएगी। विचार विमर्श कर थीम और पार्टनर कंट्री चयनित की जाएगी और इसके बाद मेले के आयोजन की तिथि तय की जाएगी। अभी फिलहाल कुछ भी कहना मुश्किल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरविंदर, महाप्रबंधक-सूरजकुंड मेला फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article