फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Preparation to explain the importance of environmental protection and wildlife with the help of art

Faridabad News: कला की मदद से पर्यावरण संरक्षण और वन्य जीवों के महत्व समझाने की तैयारी

Thu, 11 Sep 2025 12:49 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Sep 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Preparation to explain the importance of environmental protection and wildlife with the help of art
मोहित शुक्ला
विज्ञापन

फरीदाबाद। असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य में प्रकृति के बचाव के लिए कला के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जाएगा। वन विभाग ने असोला भट्टी वन्यजीव अभयारण्य और इसके इको सेंसिटिव जोन में पर्यावरण संरक्षण और वन्य जीवों के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए नई पहल की है। इसके तहत विभाग स्लोगन राइटिंग, वॉल पेंटिंग, म्यूरल आर्ट, आयरन बोर्ड और फ्लेक्स लगाने का काम करेगा।

वन विभाग का मानना है कि किसी भी क्षेत्र में लोगों को संरक्षण के प्रति जोड़ने के लिए दृश्य संदेश और कला सबसे सशक्त माध्यम है। अभयारण्य के अंदर और आसपास के इलाकों में दीवारों पर स्लोगन और कलात्मक पेंटिंग बनाकर पर्यावरण और वन्य जीवों के महत्व को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। साथ ही लोहे के बोर्ड और फ्लेक्स के ज़रिए भी साफ संदेश दिए जाएंगे कि इको सेंसिटिव जोन में प्रदूषण, प्लास्टिक, अवैध शिकार या पेड़ों को नुकसान पहुंचाने जैसी गतिविधियां प्रतिबंधित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed