{"_id":"61ae47faa64ac610253e047e","slug":"preparation-if-the-third-wave-comes-then-bk-will-also-be-declared-corona-hospital-faridabad-news-noi619855451","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी : यदि तीसरी लहर आई तो बीके भी घोषित होगा कोरोना अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी : यदि तीसरी लहर आई तो बीके भी घोषित होगा कोरोना अस्पताल
विज्ञापन
बीके नागरिक अस्पताल में कोरोना के लिए बनाया अस्थाई अस्पताल ।
- फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। दिल्ली में कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन से संक्रमित मरीज के मिलने से फरीदाबाद में भी स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में जिला स्वास्थ्य विभाग अब ओमिक्रॉन व तीसरी लहर से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अगर कोरोना की तीसरी लहर आई तो जिला नागरिक अस्पताल बीके को भी कोविड अस्पताल के रूप में घोषित किया जाएगा। इसे देखते हुए अस्पताल के सभी बेड पर ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है।
सोमवार को पंचकूला स्थित स्वास्थ्य विभाग की ओर से कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग आयोजित की गई। इस दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा इसको रोकने की तैयारी एवं विदेश से आ रहे लोगों को ट्रेस करने की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी गई। इस दौरान तीसरी लहर से निपटने पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि जिले में मौजूदा समय में 23 ऑक्सीजन प्लांट लगे हैं। इसमें 85 मैट्रीक टन ऑक्सीजन की क्षमता है। जबकि जिले में कोरोना की दूसरी लहर में 55 मैट्रिक टन ऑक्सीजन की जरूरत थी। लिहाजा तीसरी लहर को देखते हुए ऑक्सीजन के उत्सर्जन को बढ़ा दिया गया है।
बच्चों के लिए 300 से अधिक हैं ऑक्सीजन बेड
कोरोना की तीसरी लहर को देखते हुए बच्चों के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों समेत 328 आईसीयू बेड और 350 ऑक्सीजन उपलब्ध हैं। इसके अलावा बीके अस्पताल में 30 आईसीयू बेड और 151 ऑक्सीजन बेड की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा 96 बेड के अस्थाई कोविड अस्पताल बनाए गए हैं। इन सभी पर ऑक्सीजन की व्यवस्था है। मौजूदा समय में जिले में 1049 ऑक्सीजन कसंट्रेटर उपलब्ध हैं।