{"_id":"64dfa4022ed34b916207f854","slug":"pregnant-woman-hanged-herself-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-11722-2023-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गर्भवती महिला ने फंदा लगाकर दी जान
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भारत कॉलोनी में गर्भवती महिला ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। खेड़ीपुल थाना की पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। दोनों ने साल 2022 में प्रेम विवाह किया था।
मृतका के पिता मूलरूप से यूपी के हरदोई निवासी रामहेत ने बताया कि जीतू अपने साथ दोस्तों को लेकर घर आता था। इससे बेटी वर्षा (20) परेशान रहती थी। उसने कई बार जीतू को इस बाबत रोका भी लेकिन वह उसे मारता-पीटता था। इससे आहत होकर बुधवार शाम पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने बताया कि साल-2022 में जीतू से बेटी ने प्रेम विवाह किया था। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। परिजनों ने बताया कि महिला गर्भवती थी।