{"_id":"6ab6c7ebff2995f9050f177a","slug":"power-supply-disrupted-for-three-hours-due-to-tree-pruning-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-81012-2026-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पेड़ों की छंटाई से तीन घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पेड़ों की छंटाई से तीन घंटे ठप रही बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
एनआईटी-5 में सुबह साढ़े आठ से साढ़े 11 बजे तक लोगों को करना पड़ा परेशानी का सामना
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-5 में पेड़ों की छंटाई की वजह से शुक्रवार सुबह तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह करीब साढ़े आठ बजे से दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने यहां पेड़ छंटाई का काम शुरू करवाया था। करीब 11:30 बजे तक इस इलाके में बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी।
स्थानीय लोगों के अनुसार, बीके चौक के पास बिजली के तारों पर बेल आ गई थी। इस वजह से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो रही थी। इसे देखते हुए विभाग ने यहां बेल को हटाकर पेड़ की छंटाई की योजना बनाई थी। पेड़ की डाल काटने और तारों को सुरक्षित करने में समय लगने से करीब तीन घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपमंडल एनआईटी-5 के एसडीओ प्रदीप यादव ने बताया कि पेड़ों की छंटाई का काम पूरा करने के बाद करीब तीन घंटे में क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।