{"_id":"684b275432832d2433071bc9","slug":"pots-without-plants-are-eclipsing-the-greenery-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-45129-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हरियाली पर ग्रहण लगा रहे बिना पौधे वाले गमले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हरियाली पर ग्रहण लगा रहे बिना पौधे वाले गमले
विज्ञापन
65 लाख की लागत से लगाए गए थे 1500 गमलों में पौधे
काजल कुमारी
फरीदाबाद। भीषण गर्मी में जहां शहरवासियों को छांव और हरियाली की सख्त जरूरत है, वहीं नगर निगम की ओर से हरियाली बढ़ाने के दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। 65 लाख की लागत से शहरभर में 1500 गमलों में पौधे लगाए थे लेकिन बाटा, नीलम और बड़खल फ्लाईओवर पर इन गमलों में कोई पौधा नजर नहीं आ रहा है । खाली गमले अब सिर्फ धूल फांकते दिखाई दे रहे हैं।
एमसीएफ उद्यान शाखा के अधिकारी नितिन कादियान ने बताया कि तापमान में लगातार बढ़ोतरी से पेड़-पौधे मुरझा रहे हैं। इसके अलावा कुछ लोग लापरवाही से वाहन चलाते हुए सड़क किनारे लगे गमलों को टक्कर मार देते हैं, जिससे पौधों को नुकसान पहुंचता है। जिनका रिप्लेसमेंट कार्य शुरू हो चुका है। कुछ स्थानों पर नए गमले लगाए जा चुके हैं, और बाकी स्थानों पर जल्द ही बदलाव किया जाएगा। नगर निगम की ओर से निगरानी भी की जा रही है ताकि वाहन चालकों द्वारा गमलों को टक्कर मारने जैसी घटनाओं को रोका जा सके। नितिन कादियान ने लोगों से अपील की कि वे हरियाली को सुरक्षित रखने में प्रशासन का सहयोग करें।