फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Post office employee accused of Rs 1.5 crore scam, villagers create ruckus

डाकखाने के कर्मचारी पर डेढ़ करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप, ग्रामीणों ने किया हंगामा

Sat, 06 Mar 2021 11:26 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Post office employee accused of Rs 1.5 crore scam, villagers create ruckus
बल्लभगढ़। तिगांव थाना क्षेत्र के गांव भैंसरावली स्थित डाकखाने के एक कर्मचारी पर ग्रामीणों ने डेढ़ करोड़ रुपये के घोटाले का आरोप लगाया है। शनिवार को ग्रामीणों ने तिगांव के मुख्य डाकघर में इस मामले को लेकर हंगामा किया। ग्रामीणों का कहना है कि गांव भैंसरावली में डाकघर की एक छोटी शाखा है जिसमें केवल दो कर्मचारी बैठते हैं। आरोप है कि उनमें से एक कर्मचारी ने लोगों से रुपये लेकर पासबुक में मोहर तो लगा दी, लेकिन डाकघर में जमा नहीं किए। हालांकि मामले में अभी तक ग्रामीणों ने किसी के खिलाफ शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

गांव भैंसरावली निवासी मांगेराम नागर ने बताया कि उनके गांव में बने छोटे डाकघर में पलवल के ब्राह्मण टिकरी निवासी रवि कुमार व गांव ढेकोला निवासी प्रकाश काम करते हैं। आरोप है कि उनके भाई सुनील नागर के मोबाइल पर एक मार्च की रात बारह बजे डाकघर के खाते से पचास हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। सुनील ने अगले दिन डाकघर में जाकर पता किया। यहां आकर पता लगा कि रवि नौकरी पर नहीं आया है, वही इसकी जानकारी देगा। इसके बाद वह तिगांव स्थित बड़े डाकघर में गया और रवि के बारे में पूछताछ की।
विज्ञापन

काफी हंगामे के बाद डाकघर कर्मचारियों ने उसे रवि के घर का पता बता दिया। सुनील पलवल के गांव ब्राह्मण टिकरी में रवि के घर पहुंच गया। यहां काफी शोरशराबे के बाद रवि ने कहा कि उसने गलती से पैसे निकाल लिए और सुनील को पचास हजार रुपये लौटा दिए। घर आकर सुनील को रवि की कार्यप्रणाली पर शक हुआ और उसने डाकघर में जाकर अपनी मां सुशीला देवी के खाते की जांच करवाई। जांच में पाया कि सुशीला देवी के खाते में मात्र 13 हजार रुपये ही थे। उनकी पासबुक में करीब 77 हजार रुपये की एंट्री थी। सुनील ने यह बात गांव में आकर बताई और गांव के लोगों ने भी अपने खातों की जांच कराई। जांच में पाया कि ज्यादातर लोगों के खाते में रुपये कम हैं और पासबुक में एंट्री ज्यादा है। शनिवार को गांव के करीब डेढ़ दर्जन लोगों ने तिगांव के डाकघर में जाकर काफी हंगामा कर अपने रुपयों की मांग की। मांगेराम नागर का कहना है कि गांव के करीब डेढ़ सौ लोगों के खातों से करीब डेढ़ करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है। शनिवार को दोपहर बाद तिगांव डाकघर के कर्मचारी उन्हें जांच करने का आश्वासन देकर डाकघर बंद करके चले गए। ग्रामीण अपने सभी खातों की जांच कराना चाहते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार को ग्रामीण इस मामले में थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed