{"_id":"6aa6fa6fef6001333403456d","slug":"posing-as-bank-employees-they-took-away-a-scooter-from-badkhal-chowk-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-79937-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: बैंक कर्मचारी बताकर बड़खल चौक से ले गए स्कूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: बैंक कर्मचारी बताकर बड़खल चौक से ले गए स्कूटी
विज्ञापन
बैंक ने कहा- हमारी ओर से नहीं की गई कोई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बड़खल चौक पर खुद को बैंक कर्मचारी बताकर दो युवकों ने स्कूटी की चार किस्त बकाया होने की बात कही और रकम नहीं देने पर स्कूटी ले जाने की धमकी दी। स्कूटी मालिक ने किस्तें वास्तव में बकाया होने के कारण युवकों की बात पर भरोसा कर वाहन उन्हें सौंप दिया।
बाद में बैंक पहुंचकर जानकारी लेने पर पता चला कि बैंक की ओर से स्कूटी जब्त ही नहीं की गई थी। बड़ौली प्रहलादपुर निवासी राजेश ने पुलिस को बताया कि 23 अगस्त को वह अपनी स्कूटी से बड़खल जा रहा था। शाम करीब चार बजे बड़खल चौक की लालबत्ती पर दो युवक उसके पास पहुंचे। दोनों ने खुद को बैंक कर्मचारी बताया और कहा कि उसकी स्कूटी की चार किस्तें बकाया हैं। युवकों ने उससे बकाया रकम जमा करने को कहा, नहीं देने पर स्कूटी अपने साथ ले जाने की बात कही थी। राजेश के अनुसार, उसकी किस्तें वास्तव में बकाया थीं, इसलिए उसे युवकों पर शक नहीं हुआ। कुछ दिन बाद रुपये का इंतजाम करने के बाद राजेश बैंक की जेवर शाखा पहुंचा और स्कूटी के बारे में जानकारी ली। बैंक कर्मचारियों ने बताया कि बैंक की ओर से उसकी स्कूटी जब्त नहीं की गई है। इसके बाद राजेश ने 12 सितंबर को पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अज्ञात युवकों की पहचान और स्कूटी बरामद करने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।