{"_id":"68bf29f7d42db48eeb075e05","slug":"portal-opened-for-compensation-of-crop-loss-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50905-2025-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए पोर्टल खुला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: फसलों के नुकसान की क्षतिपूर्ति के लिए पोर्टल खुला
विज्ञापन
गांव-गांव की जा रही मुनादी, डीसी ने राजस्व अधिकारियों और पटवारियों को दिए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। यमुना नदी के पानी से प्रभावित गांवों में फसलों की क्षतिपूर्ति हेतु ऑनलाइन पोर्टल खोला जा चुका है। इस पोर्टल के माध्यम से किसान अपनी फसल को हुए नुकसान का पंजीकरण कर क्षतिपूर्ति का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इसके लिए मुनादी कराई जा रही है।
डीसी विक्रम सिंह ने बताया कि प्रशासन ने सभी राजस्व अधिकारियों और पटवारियों को स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि चिन्हित किए गए 27 बाढ़ प्रभावित गांवों तथा 14 अति संवेदनशील गांवों में आवश्यक कार्रवाई की जाए। इनमें विशेष रूप से बसंतपुर, किडावली, लालपुर, महावतपुर, राजपुर कलां, तिलोरी खादर शामिल है। इसके साथ अमीपुर, चिरसी, मंझावली, चांदपुर, मोठुका, अरुआ, छांयसा, मोहना, ददसिया, जसाना और कांवरा गांव को भी जोड़ा गया है।