फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Poor people lose ration access due to incorrect income records; forced to make repeated visits to camps.

Faridabad News: गलत आय के फेर में कटा गरीब का राशन, लोग लगा रहे शिविर के चक्कर

Thu, 10 Sep 2026 11:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
Poor people lose ration access due to incorrect income records; forced to make repeated visits to camps.
परिवार पहचान पत्र में आय की त्रुटि और नए सदस्य जोड़ने की शिकायतें सबसे ज्यादा, एसडीएम ने दिए जल्द समाधान के निर्देश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय में बृहस्पतिवार को जिला स्तरीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता एसडीएम डॉ. हनी बंसल ने की। उन्होंने नागरिकों की समस्याएं सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए। शिविर में पहुंचीं पर्वतीय कॉलोनी निवासी रानी ने बताया कि पिछले साल ही उनका राशन कार्ड बना था। परिवार पहचान पत्र में गलत आय दर्ज होने के कारण इस साल उनका राशन काट दिया गया। वह इस समस्या को लेकर पिछले तीन महीने से समाधान शिविर के चक्कर लगा रही है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
उधर, एसडीएम ने बताया कि बृहस्पतिवार को शिविर में सबसे अधिक शिकायतें परिवार पहचान पत्र में आय संबंधी त्रुटियों और नए सदस्यों को जोड़ने से संबंधित पहुंचीं। इसके अलावा राशन कार्ड, अवैध अतिक्रमण, पुलिस और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याएं भी नागरिकों ने रखीं। अधिकारियों को शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए एक ही स्थान पर अधिकारियों से संपर्क करने का अवसर मिल रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, प्रॉपर्टी आईडी, भूमि पंजीकरण, पेंशन, राशन कार्ड, बिजली, सिंचाई, सार्वजनिक स्वास्थ्य और अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें भी यहां दर्ज कराई जा सकती हैं।
विज्ञापन

मजदूरी करने वाले की आय दिखाई 5 लाख
एनआईटी-5 निवासी पवन ने बताया कि उनके परिवार पहचान पत्र में उनकी आय पांच लाख दिखाई गई है, जबकि वह मजदूरी करके अपना और अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। इस समस्या के कारण वह आए दिन समाधान शिविर के चक्कर लगा रहा है, जिससे उनका काम भी प्रभावित हो रहा है। उनका कहना है कि अब तक कोई समाधान नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन



नाम की गलती से बच्चे की पढ़ाई प्रभावित


सेक्टर-15 निवासी अमित कुमार ने बताया कि परिवार पहचान पत्र में उनका नाम गलत होने के कारण बच्चे का स्कूल में दाखिला नहीं हो रहा है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है। वह तीन महीने से सामाधान शिविर के चक्कर लगा रहे हैं। कभी कमरा नम्बर-11 में भेजा जाता है तो कभी कहीं और।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed