फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Pollution starts again after three days of relief

तीन दिन राहत के बाद फिर बढ़ने लगा प्रदूषण

Wed, 16 Dec 2020 11:07 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 11:07 PM IST
विज्ञापन
Pollution starts again after three days of relief
तीन दिन राहत के बाद फिर बढ़ने लगा प्रदूषण
विज्ञापन

फरीदाबाद। तीन दिन राहत के बार शहर में प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गया है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी सूची के अनुसार बुधवार को फरीदाबाद का वायु गुणवत्ता सूचकांक 222 दर्ज गया, जो शुक्रवार के मुकाबले 26 अंक ज्यादा है। हालांकि हवा अभी मध्यम श्रेणी में बनी हुई है। इसलिए लोगों को ज्यादा परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
शहर में करीब 10 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चल रही है। हवा की गति कम होने और उद्योगों से निकलते धुएं और वाहनों के प्रदूषण से वायु प्रदूषण लगातार बढ़ता जा रहा है। शहर के अलग-अलग क्षेत्रों की बात करें तो सेक्टर-16 में हवा काफी खराब है। यहां वायु गुणवत्ता सूचकांक 305 दर्ज किया गया। सेक्टर-11 क्षेत्र में 180, सेक्टर-30 क्षेत्र में 188 व एनआईटी क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 217 दर्ज किया गया। वहीं, बल्लभगढ़ क्षेत्र का वायु गुणवत्ता सूचकांक 127 दर्ज किया गया।
विज्ञापन

निर्माण कार्य के कारण बढ़ोतरी
बुधवार को हवा मध्यम गति की होने के बावजूद पॉश एरिया सेक्टर-16ए क्षेत्र के वायु गुणवत्ता सूचकांक में कोई सुधार नहीं हुआ। यहां का वायु गुणवत्ता सूचकांक 305 दर्ज किया गया, जो काफी खतरनाक श्रेणी में आता है। ऐसे में जहरीली हवा में सांस लेने से लोगों को दम घुट रहा है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की क्षेत्रीय अधिकारी स्मिता कनोडिया ने इसकी वजह खस्ताहाल सड़कों को बताया है। उन्होंने कहा कि दफ्तर के बाहर की सड़क कई माह से खस्ताहाल है। एनआईटी क्षेत्र में प्रदूषण की वजह नीलम चौक पर वाहनों की गति पर ब्रेक लगना है। ट्रैफिक धीमा होने के कारण वाहनों से निकलने वाले धुएं के कारण प्रदूषण का स्तर बढ़ता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए नगर निगम अधीक्षण अभियंता को पत्र लिखा गया है। सड़कों की मरम्मत करने के लिए बोला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed