फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   pollution challand of 175 polluters

प्रदूषण फैलाने वाले 175 लोगों के चालान,

Fri, 08 Nov 2019 09:21 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
pollution challand of 175 polluters
प्रदूषण फैलाने वाले 175 लोगों के चालान, 8.25 लाख रुपये वसूल
विज्ञापन

फरीदाबाद। वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए नगर निगम की टीमें नियमित रूप से चालान कर रहे हैं। इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं। नगर निगम पिछले चार दिन में निर्माणाधीन भवनों और खुले में पड़ी निर्माण सामग्री रखने वाले 175 लोगों के चालान कर उनसे 8.25 लाख रुपये वसूल चुका है। इसके अलावा कूड़ा जलाने के मामले में 28 लोगों का चालान कर निगम ने उनसे 1.05 लाख रुपये का जुर्माना वसूल चुका है। पिछले पांच दिनों में निगम के 25 टैंकरों से लगभग 500 किलोमीटर मुख्य सड़क व रास्तों पर पानी का छिड़काव किया गया। पेड़ों पर जमीं हुई धूल-मिट्टी को साफ करने के लिए फायर बिग्रेड की गाड़ियां नियमित रूप से छिड़काव कर रही हैं। निगमायुक्त सोनल गोयल ने लोगों से अपील की है कि वे शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और वायु प्रदूषण से निपटने में निगम का सहयोग करें। प्रदूषण फैलाने वाले या कूड़ा जलाने वाले लोगों की फोटो व वीडियो बनाकर निगम के वॉट्सऐप नंबर 9599780982 पर भेजें। उनके खिलाफ निगम कार्रवाई करेगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed