Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Polluted air raises concerns for pregnant women

Faridabad News: दूषित हवा से गर्भवती महिलाओं की बढ़ी चिंता

Thu, 12 Nov 2026 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Nov 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Polluted air raises concerns for pregnant women
गर्भस्थ शिशु के विकास पर भी पड़ सकता है असर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। दिवाली पर हुई आतिशबाजी के बाद हवा में घुले धुएं और प्रदूषित कणों का असर गर्भवती महिलाओं की सेहत के लिए चिंता बढ़ा रहा है। प्रदूषित हवा के संपर्क में आने से गर्भवती महिलाओं को सांस लेने में परेशानी, खांसी, एलर्जी और घबराहट जैसी समस्याएं हो रही हैं। लंबे समय तक प्रदूषण के संपर्क में रहने का असर गर्भ में पल रहे शिशु के स्वास्थ्य और विकास पर भी पड़ सकता है।

बीके अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. पूनम शर्मा ने बताया कि प्रदूषण का असर गर्भवती महिला के साथ गर्भस्थ शिशु पर भी पड़ सकता है। प्रदूषण के लंबे समय तक संपर्क में रहने से शिशु के विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने, समय से पहले प्रसव और जन्म के समय बच्चे का वजन कम होने का जोखिम बढ़ सकता है।
विज्ञापन


स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अपर्णा गुप्ता ने बताया कि गर्भवती महिलाओं को प्रदूषण के दौरान घबराने के बजाय अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहना चाहिए। नियमित चिकित्सकीय जांच कराना, संतुलित आहार लेना और पर्याप्त आराम करना जरूरी है। प्रदूषण अधिक होने पर घर से बाहर निकलने से बचें। यदि बाहर जाना जरूरी हो तो मास्क का इस्तेमाल करें। सांस लेने में परेशानी या असहजता होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती महिलाएं बरतें ये सावधानियां

- प्रदूषण अधिक होने पर घर से बाहर निकलने से बचें।
- जरूरी काम से बाहर जाते समय एन 95 मास्क का इस्तेमाल करें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लें।
- सांस फूलने या सीने में जकड़न होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
- गर्भावस्था की नियमित जांच में लापरवाही न बरतें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed