{"_id":"66521e2c8c50d86c920950e8","slug":"policeman-created-ruckus-at-the-booth-while-drunk-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-25139-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सिपाही ने नशे की हालत में बूथ पर किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सिपाही ने नशे की हालत में बूथ पर किया हंगामा
विज्ञापन
- ड्यूटी पर तैनात लोकेशन इंचार्ज ने आरोपी को हिरासत में लेकर पेट्रोलिंग पार्टी को सौंपा
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। चुनाव ड्यूटी के दौरान सारन थाना क्षेत्र में एक सिपाही ने नशे की हालत में बूथ पर जमकर हंगामा काटा। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात लोकेशन इंचार्ज ने आरोपी को हिरासत में लेकर पेट्रोलिंग पार्टी को सौंपा और केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। लोकसभा चुनाव में लोकेशन इंचार्ज एएसआई राजेंद्र ने बताया कि शनिवार को उनकी ड्यूटी अग्रवाल मॉडर्न सीनियर सेकंडरी स्कूल पर थी। सिपाही दीपक को भी बूथ नंबर 86 पर तैनात किया गया था। इस दौरान दीपक ने उन्हें कहा कि उसकी तबियत खराब हो गई है वो कुछ देर के लिए आराम करने जा रहा है। एक घंटे के बाद वह नशे की हालत में लौटकर आया और पोलिंग बूथ पर हंगामा करने लगा, जिससे चुनाव प्रक्रिया में दिक्कत हुई। इस दौरान उन्होंने आरोपी को हिरासत में लेकर पेट्रोलिंग पार्टी को सौंप दिया है। इसके साथ ही सारन थाने में उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।