फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Policeman beaten up for stopping people from drinking in car, both arrested

Faridabad News: कार में शराब पीने से रोकने पर पुलिसकर्मी को पीटा, दोनों धरे

Mon, 06 Oct 2025 12:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 12:42 AM IST
विज्ञापन
Policeman beaten up for stopping people from drinking in car, both arrested
- सूरजकुंड थाना इलाके की वारदात, दोनों आरोपी निजी यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना इलाके में कार में बैठकर शराब पी रहे दो लोगों को एक पुलिसकर्मी ने रोका। इस बात से नाराज होकर दोनों ने हवलदार को पीट दिया। इस हमले में हवलदार की नाक टूट गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान 38 साल के कुनाल व 29 साल के माधो शर्मा के तौर पर हुई है। ये दोनों मानव रचना यूनिवर्सिटी में होटल मैनेजमेंट के प्रोफेसर हैं। कुनाल दिल्ली मुंडका थाना के नीलवाल गांव का रहने वाला है। वहीं माधो शर्मा मुंबई का मूल निवासी है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि सूरजकुंड थाना पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की है। दोनों आरोपियों कुनाल व माधो शर्मा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह वारदात 3 अक्तूबर की देर रात की है। सेक्टर-46 पुलिस चौकी में तैनात हवलदार सलीम खान ने मामले में सूरजकुंड थाना पुलिस को शिकायत दी। इसमें कहा गया कि देर रात वो अपने साथी नरेंद्र के साथ गश्त पर थे। जब वे सेक्टर-45 खेड़ा देवता के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़ी कार में बैठकर दो लोग शराब पी रहे थे। दोनों पुलिसकर्मी वहां पहुंचे और कार सवार युवकों को शराब पीने से मना किया तो अचानक से आरोपी झगड़ा करने लगे। पुलिसकर्मियों ने दोनों आरोपियों को मेडिकल के लिए ले जाने को कहा तो उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। बाद में अन्य पुलिस टीम को मौके पर बुलाकर दोनों को हिरासत में लिया गया। दोनों आरोपी सेक्टर-45 इलाके में किराये पर रहते हैं। पुलिस टीम ने आरोपियों की गाड़ी भी जब्त कर ली है। आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed