फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police took out flag march for peaceful voting in elections

Faridabad News: चुनावों में शांति से मतदान के लिए पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च

Fri, 23 Jun 2023 06:55 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 23 Jun 2023 06:55 PM IST
विज्ञापन
Police took out flag march for peaceful voting in elections
थाना धौज के अन्तर्गत कुछ गांवों में होने हैं चुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। थाना धौज इलाके में पंच व पार्षद चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को थाना धौज प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यवान की टीम ने आरएएफ बटालियन के साथ मिलकर फ्लैग मार्च निकाला। थाना पुलिस के साथ रैपिड एक्शन फोर्स बटालियन के सहायक कमांडेंट सरस्वती नन्दन, निरीक्षक अनिल पूनिया, महिला निरीक्षक रुकमणी देवी भी मौजूद रहीं। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि पुलिस ने चुनाव के मद्देनजर आमजन को चुनाव के दौरान शांति व्यवस्था कायम रखने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च गांव सिरोही, खोरी जमालपुर, धौज, पाखल, फतेहपुर तगा, आलमपुर में निकाला गया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि चुनाव पूरे गांव की समृद्धि के लिए आयोजित किए जाते हैं। कुछ असामाजिक तत्व इस दौरान अशांति फैलाने की कोशिश करते हैं। शांति भंग करने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed