{"_id":"68d58f663c52e660a10514d4","slug":"police-team-attacked-while-trying-to-arrest-accused-in-fraud-case-faridabad-news-c-24-1-gr11004-118083-2025-09-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: धोखाधड़ी के मामले में आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर हमला
सार
होडल के मानपुर गांव में धोखाधड़ी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर आरोपी व उसके परिजनों ने हमला कर दिया। हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए और आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने आठ लोगों पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विस्तार
पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को भगा दिया
हमले में तीन पुलिस कर्मचारियों को चोट आई
संवाद न्यूज एजेंसी
होडल। मुंडकटी थाना अंतर्गत क्षेत्र के गांव मानपुर में धोखाधड़ी के मामले में जांच के बाद गांव निवासी आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंचे सब इंस्पेक्टर की टीम पर आरोपी व उसके परिजनों ने हमला कर दिया। थाना पुलिस ने सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर चार महिलाओं सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
थाना प्रभारी तेजपाल सिंह ने बताया कि जिला पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा में तैनात सब इंस्पेक्टर परमजीत सिंह गांव मानपुर में धोखाधड़ी के आरोपी रहे धनसिंह को बुधवार को गिरफ्तार करने के लिए आए थे। इस दौरान जब पुलिस टीम ने आरोपी धनसिंह को काबू किया तो उसके परिजनों में शामिल पुष्पेंद्र उर्फ पुष्कर, उसकी मां , प्रताप, लक्ष्मण सहित धनसिंह के अलावा उसकी पत्नी व दो बेटियों के साथ अन्य लोगों ने पुलिस टीम पर हमला कर आरोपी को वहां से भगा दिया। बाद में आरोपियों ने पुलिस टीम को जान से मारने की धमकी भी दी। इस हमले में तीन पुलिस कर्मचारियों को चोट आई। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर नामजद चार आरोपियों सहित चार महिलाओं के अलावा अन्य लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने के अलावा विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। मामले में किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।