{"_id":"69517c54209b9c45d30f20e4","slug":"police-stopped-bsp-workers-who-were-going-to-surround-the-prime-ministers-residence-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-59014-2025-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे बसपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे बसपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने दिल्ली जा रहीं बसपा नेत्री मनसा पासवान और उनकी टीम को पुलिस ने हार्डवेयर चौक पर रोक लिया। पुलिस की टीम उनको बस में बिठाकर ले गई। गौरतलब है कि फरीदाबाद प्रशासन और नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे झुग्गियां तोड़ने के अभियान के खिलाफ मनसा पासवान की टीम ने रविवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास का घेराव करने की घोषणा की थी।
इस मौके पर मनसा पासवान ने कहा कि हरियाणा सरकार ने व्यवस्था की है कि 2003 में जो भी बसावट है, उसे तोड़ने से पहले प्रभावित परिवारों का पुनर्वास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसके बावजूद प्रशासन द्वारा लगातार तोड़ फोड़ की जा रही है। वहीं एडवोकेट तरुण अरोड़ा ने बताया कि यहां करीब तीन साल पहले झुग्गियां तोड़ी गईं थी, लेकिन पीड़ित परिवार इतने समय के बाद भी बेघर घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह हालात सिर्फ फरीदाबाद के नहीं पूरे देश के हैं।
बता दें कि घेराव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद पुलिस मनसा पासवान और उनके साथियों को बस में बिठाकर अपने साथ ले गई। मौके पर मौजूद नायब तहसीलदार ने टीम मनसा पासवान से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन लेकर उसे प्रधानमंत्री कार्यालय पहुंचाने का आश्वासन दिया।