{"_id":"6500a30ba379855fc201a1a7","slug":"police-saved-woman-who-jumped-into-agra-canal-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-13259-2023-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पुलिस ने आगरा कैनाल में कूदी महिला को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पुलिस ने आगरा कैनाल में कूदी महिला को बचाया
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। आगरा कैनाल में तिगांव पुल के नजदीक मंगलवार एक 50 वर्षीय महिला नहर में कूद गई। सूचना मिलते ही आईएमटी पुलिस टीम प्रभारी विरेंद्र, मुख्य सिपाही अनिल व ड्राइवर अंकित ने मौके पर पहुंचकर महिला को नहर से बाहर निकला। बेटे से झगड़ा होने के बाद महिला नाराज होकर आई थी।
पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि आईएमटी पुलिस टीम को एक 50 वर्षीय महिला के आगरा नहर में डूब की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर देखा तो महिला जान बचाने के लिए हाथ पैर मार रही है और यदि जल्द ही कुछ नहीं किया गया तो महिला की जान जा सकती है। पुलिसकर्मियों ने आव देखा ना ताव महिला की जान बचाने के लिए नहर में मुख्य सिपाही अनिल व ड्राइवर अंकित ने छलांग लगा दी। पुलिस टीम ने महिला को दो अन्य लोगों की मदद से सकुशल बाहर निकाल लिया। प्राथमिक उपचार के महिला को तुरंत सरकारी अस्पताल ले गए उसकी हालत ठीक है। पुलिस पूछताछ में महिला ने बताया कि उसका बेटे के साथ झगड़ा हो गया था। जिसके कारण नहर में कूदने गई थी। परिजनों को सूचना देकर अस्पताल में बुलाकर, सख्त हिदायत देते हुए महिला को हवाले कर दिया गया।