{"_id":"663fa32327e275de7a00fed3","slug":"police-repeated-the-crime-scene-search-for-the-girl-continues-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-24469-2024-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पुलिस ने दोबारा दोहराया क्राइम सीन, बच्ची की तलाश जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पुलिस ने दोबारा दोहराया क्राइम सीन, बच्ची की तलाश जारी
विज्ञापन
- पांच दिन पहले पिता ने अपनी तीन वर्ष की बच्ची को आगरा नहर में फेंका था
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पांच दिन पहले मासूम बच्ची को आगरा नहर में फेंकने के मामले में शनिवार को पुलिस ने क्राइम सीन किया सीन रीक्रिएट किया। आरोपी को रिमांड के दौरान पुलिस नहर किनारे लेकर पहुंची। उससे पूछा गया कि वह किस तरह बच्ची को घर से लेकर आया और कहां उसने फेंका था। इसके बाद पुलिस ने दमकल विभाग की गाड़ी मंगाई और नहर में जाल फेंककर उसी जगह बच्ची को तलाश किया, घंटों ढूंढने के बाद भी बच्ची का कुछ पता नहीं चला। पुलिस रविवार को आरोपी पिता को अदालत में पेश करेगी।
जांच अधिकारी सुखबीर ने बताया कि काफी प्रयास के बावजूद बच्ची का कुछ पता नहीं चला है। उसके पिता के खिलाफ पल्ला थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। रिमांड के दौरान पूछताछ में सामने आया था कि पिता को शक था कि उसकी तीन वर्ष की मासूम का शारीरिक विकास नहीं हुआ था। झूठी बदनामी के डर से आरोपी पिता ने शक में ऐसा कदम उठा दिया।