{"_id":"66d350868665be8e370c6dc8","slug":"police-raided-the-house-in-search-of-social-media-influencer-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-30052-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की तलाश में पुलिस ने घर पर दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर की तलाश में पुलिस ने घर पर दी दबिश
विज्ञापन
- आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस होगा रद्द, पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और जिम ट्रेनर रजत दलाल के हाइवे पर खतरनाक तरीके से कार चलाने के मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में शनिवार को पुलिस ने आरोपी के बल्लभगढ़ चावला कॉलोनी स्थित घर पर दबिश दी। हालांकि, पुलिस आने की सूचना पाकर आरोपी फरार हो गया। ऐसे में पुलिस बैरंग लौट गई। आरोपी का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द किया जाएगा। इस बाबत पुलिस ने एसडीएम को पत्र लिखा है।
अधिकारियों का दावा है कि एक बार लाइसेंस रद्द होने पर आरोपी देश के किसी भी कोने से दोबारा लाइसेंस नहीं बना पाएगा। उसके आजीवन लाइसेंस रद्द करने की मांग की गई है। शुक्रवार को सोशल मीडिया पर इंफ्लुएंसर का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिस देखकर स्थानीय लोगों में रजत दलाल के प्रति आक्रोश बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि इस तरह के आपराधिक प्रवृति के लोग सोशल मीडिया पर किस तरह से लोगों को जागरूक करते होंगे। इनके खिलाफ तो पुलिस कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि रजत दलाल ने दिल्ली-आगरा हाईवे स्थित मेवला महाराजपुर स्थित एक शोरूम से कार टेस्ट ड्राइव के लिए ली थी। उस कार में उसका एक दोस्त कार्तिक छाबड़ा भी बैठा था। साथ ही टेस्ट ड्राइव के दौरान कंडक्टर सीट पर शोरूम की कर्मचारी बैठी थी।
-- -- -
140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ाई कार
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आरोपी ने इससे पहले 25 फरवरी को राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार दौड़ाई थी। उसकी कार की रफ्तार करीब 140 किलोमीटर प्रति घंटे थी, जो दिल्ली-आगरा हाईवे के निर्धारित गति सीमा से दोगुना अधिक थी।