{"_id":"693874b76ef1d50d850d8eb9","slug":"police-raided-52-locations-under-operation-hotspot-domination-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57553-2025-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत 52 स्थानों पर पुलिस ने की रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत 52 स्थानों पर पुलिस ने की रेड
विज्ञापन
ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत 52 स्थानों पर पुलिस ने की रेड
- 1 दिन में अवैध नशा, शराब, जुआ/सट्टा के 52 संभावित ठिकानों पर फरीदाबाद पुलिस की छापेमारी
- 11 मामले दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया
- 2 कट्टे, 47 बोतल शराब, 1 किलो 436 ग्राम गांजा व 3.26 ग्राम स्मैक बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर 1 दिसंबर से शुरू हुए ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन के तहत सोमवार 8 दिसंबर को भी फरीदाबाद पुलिस ने कार्रवाई की। दिनभर के दौरान फरीदाबाद पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 52 संभावित ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। आरोपियों के पास से 2 देसी कट्टे, 47 बोतल शराब, 1 किलो 436 ग्राम गांजा व 3.26 ग्राम स्मैक बरामद की गई है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि फरीदाबाद पुलिस ने ऑपरेशन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 8 दिसंबर को आरोपी मुजेड़ी के रहने वाले अरुण व हनुमान नगर कॉलोनी के पवन को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं अवैध नशा बेचने के मामले में नेहरू कॉलोनी के विपिन को 320 ग्राम गांजा के साथ, मेवला महाराजपुर के सैफ अली खान को 440 ग्राम गांजा के साथ, नीमका के रोहित को 200 ग्राम गांजा के साथ, घरौड़ा की हरबंश कौर को 476 ग्राम गांजा के साथ, एसजीएम नगर के दीपक को 3.26 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया गया।
इसी प्रकार अवैध शराब बेचने के मामले में आदर्श नगर के सतपाल को 28 पव्वा देशी शराब व 4 अध्धा अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। कृष्णा नगर कॉलोनी के अजीत को 52 पव्वा देशी शराब के साथ, खेड़ीकला के संदीप को 13 बोतल देशी शराब के साथ, अजरौंदा के कमलेश कुमार को 40 पव्वे देशी शराब व 5 अध्धा देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
ऑपरेशन के दौरान हरियाणा पुलिस द्वारा जरूरतमंदों की सहायता की जा रही है जिसके अंतर्गत ठिठुरती सर्दी में फरीदाबाद पुलिस की टीम ने कंबल वितरित किए हैं। हरियाणा पुलिस सदैव सेवा, सुरक्षा एवं सहयोग के लिए तत्पर है।