फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police raid spa center in NIT 5 faridabad seven women and man detained

फैमली स्पा सेंटर में क्या चल रहा था?: चार घंटे चली छापेमारी, सात महिलाएं हिरासत में; एक बच्ची भी मिली, VIDEO

Sat, 25 Jul 2026 07:40 PM IST
विकास कुमार सचिन कुमार, अमर उजाला, फरीदाबाद
सचिन कुमार, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: विकास कुमार Updated Sat, 25 Jul 2026 07:40 PM IST
सार

कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से एक छोटी बच्ची भी मिली, जिसे पुलिस अपने साथ ले गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्ची हिरासत में ली गई महिलाओं में से एक की बेटी है। पुलिस का कहना है कि बच्ची का कथित अवैध गतिविधियों से कोई संबंध नहीं पाया गया है।
 

विज्ञापन
Police raid spa center in NIT 5 faridabad seven women and man detained
स्पा सेंटर पर पुलिस का छापा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद स्थित एनआईटी-5 स्थित रेलवे रोड पर संचालित एक फैमिली स्पा सेंटर में शनिवार को पुलिस ने शिकायत के आधार पर छापेमारी की। पुलिस को सूचना मिली थी कि स्पा सेंटर में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची और करीब चार घंटे तक स्पा सेंटर की जांच की।

विज्ञापन

सात महिलाएं हिरासत में
पुलिस ने स्पा सेंटर के भीतर मौजूद दस्तावेजों और अन्य रिकॉर्ड की जांच कर उन्हें जब्त कर सीलबंद कर दिया। कार्रवाई के दौरान सात महिलाओं और वहां काम कर रहे एक युवक को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने सभी के मोबाइल फोन भी कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

देह व्यापार की मिली थी शिकायत
सूत्रों के अनुसार, शिकायत में स्पा सेंटर में देह व्यापार संचालित होने का आरोप लगाया गया था। वहीं यह भी चर्चा है कि वहां आने वाले कुछ ग्राहकों को नशीले पदार्थ उपलब्ध कराए जाते थे। हालांकि पुलिस ने अभी तक इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और न ही इस संबंध में कोई विस्तृत जानकारी सार्वजनिक की है।

विज्ञापन

एक छोटी बच्ची में मिली स्पा के अंदर
कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर से एक छोटी बच्ची भी मिली, जिसे पुलिस अपने साथ ले गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बच्ची हिरासत में ली गई महिलाओं में से एक की बेटी है। पुलिस का कहना है कि बच्ची का कथित अवैध गतिविधियों से कोई संबंध नहीं पाया गया है।

पुलिस का बयान
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें स्पा सेंटर में गैरकानूनी गतिविधियां संचालित होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। फिलहाल सभी तथ्यों और जब्त किए गए साक्ष्यों की जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed