फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police raid on fertilizer warehouse in Tawadu

Faridabad News: तावडू में खाद गोदाम पर पुलिस की छापेमारी

Wed, 18 Feb 2026 12:24 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Police raid on fertilizer warehouse in Tawadu
-गांव रंगाला के गोदाम में यूरिया की कालाबाजारी का भारी खेप बरामद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
तावडू। उपमंडल के सदर थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 8 बजे पुलिस ने एक खाद गोदाम पर छापेमारी की। यह गोदाम हिमांशु बीज भंडार के नाम से जाना जाता है, जो राठीवास खोरी रोड पर गांव रंगाला में स्थित है। गोदाम में यूरिया खाद के पुराने कट्टों में भरी बड़ी मात्रा में स्टॉक मिला, जिसे पैकेजिंग बदलकर कथित तौर पर भिवाड़ी की केमिकल फैक्टरियों में बेचने की तैयारी चल रही थी। पुलिस ने कृषि अधिकारियों की मौजूदगी में गोदाम को सील कर दिया।

पुलिस और कृषि विभाग की टीम ने गोदाम की जांच की, जिसमें करीब 285 पुराने कट्टे बरामद हुए। ये कट्टे किसानों के नाम पर सब्सिडी वाली दरों, लगभग 267-300 प्रति कट्टा पर खरीदे गए थे, लेकिन इन्हें पैकेजिंग बदलकर केमिकल फैक्टरियों में 400-500 प्रति कट्टा तक बेचा जा रहा था। इससे मोटा मुनाफा कमाया जा रहा था। पुलिस के अनुसार गोदाम मालिक की पहचान सतीश धारीवाल निवासी रंगाला बताया जा रही है। सूत्रों के अनुसार यह गतिविधि कई वर्षों से जारी थी। यूरिया खाद को किसानों के लिए सब्सिडी पर उपलब्ध कराने के बजाय, इसे औद्योगिक उपयोग जैसे खिलौना बनाने वाली कंपनियों के लिए भिवाड़ी के केमिकल फैक्टरियों में बेचा जाता था।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने पहले भी शिकायतें की थीं, लेकिन कथित मिलीभगत के कारण कार्रवाई नहीं हुई। लेकिन मंगलवार को मिली गुप्त सूचना के बाद रेड डाली गई। मौके पर पुलिस के साथ कृषि विभाग ने स्टॉक की जांच की है। तावडू डीएसपी अभिमन्यु लोहान ने कहा कि सूचना पर छापेमारी की गई, जहां गलत पैकेजिंग के नाम पर ढाई सौ से अधिक कट्टे मिले हैं। गोदाम को सील कर दिया। कृषि अधिकारियों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed