फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   police provide services to handicapped in their home

घर बैठे अपनी समस्या पुलिस को बताए दिव्यांग

Mon, 01 Mar 2021 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 01 Mar 2021 07:25 PM IST
विज्ञापन
police provide services to handicapped in their home
फरीदाबाद। दिव्यांगों को अब पुलिस या प्रशासन संबंधी किसी भी जानकारी या मदद के लिए थाने चौकियों और दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सोमवार को इसको लेकर पुलिस आयुक्त ने निर्देश जारी किए हैं। दिव्यांग जन की सुविधा के लिए पुलिस के साथ-साथ अन्य प्रशासनिक विभागों द्वारा दी जा रही सुविधाओं को बीट अधिकारी उनके घर पर ही मुहैया कराएंगे।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने बताया कि दिव्यांग जन अधिकारियों-दफ्तर के चक्कर काटते हैं। इस कारण वह परेशानी झेलते हैं। ऐसे में उनकी परेशानी और बढ़ जाती है। समस्या का समाधान करने के लिए बीट पुलिस कर्मचारी अपने क्षेत्र में रह रहे दिव्यांगों की जानकारी, रिकॉर्ड, मोबाइल नंबर और अन्य जानकारी अपने पास दुरुस्त करेंगे। इससे जरूरत पड़ने पर उनके घर जाकर दिव्यांगों की मदद करने की पहल होगी।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्त ने बताया कि बीट पुलिस कर्मी लोगों को विभिन्न सुविधाएं देने में सहयोग कर रहे हैं। इसमें पासपोर्ट वेरिफिकेशन, चालान और एफआईआर की कॉपी मुहैया करवाना, मुकदमों में लोगों की सहायता करना, अपने क्षेत्र की छोटी मोटी समस्याओं का मौके पर निपटारा करना और आपसी झगड़ों को सुलझाना शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed