फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police investigating based on CCTV footage.

Faridabad News: लोन लेकर अप्रैल में खोली थी दुकान, 20 लाख के टूल्स चोरी

Mon, 20 Jul 2026 12:45 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jul 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Police investigating based on CCTV footage.
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शहर में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला बाटा कॉलानी स्थित एक सीएनसी मशीन टूल्स की दुकान में हुई बड़ी चोरी का है, जहां बदमाश शटर और कांच का मुख्य दरवाजा तोड़कर करीब 20 लाख के महंगे टूल्स चोरी कर ले गए। घटना से व्यापारी वर्ग में चिंता है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
दुकान संचालक धीरज ने बताया कि उन्होंने इसी वर्ष अप्रैल में बैंक से लोन लेकर सीएनसी मशीनों के टूल्स का कारोबार शुरू किया था। शनिवार रात करीब 9:30 बजे वह रोजाना की तरह दुकान बंद कर घर चले गए थे। उस समय दुकान पूरी तरह सुरक्षित थी। रविवार सुबह करीब 7 बजे पड़ोसी दुकानदारों ने फोन कर बताया कि उनकी दुकान का शटर टूटा हुआ है।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही धीरज मौके पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का शटर उखड़ा हुआ था और कांच का मुख्य दरवाजा भी टूटा पड़ा था। दुकान के भीतर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर पता चला कि चोर सीएनसी मशीनों में इस्तेमाल होने वाले महंगे टूल्स चोरी कर ले गए हैं। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धीरज ने बताया कि कारोबार शुरू करने के लिए उन्होंने बैंक से ऋण लिया था और हर महीने उसकी किस्त चुकानी पड़ती है। दुकान शुरू हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं, ऐसे में इतनी बड़ी चोरी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी हुए सामान की बरामदगी की मांग की है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए और दुकान संचालक के बयान दर्ज किए। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की जा रही है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed