{"_id":"6aac0222e90ced628c02b1c9","slug":"police-in-faridabad-arrested-11-accused-for-vehicle-theft-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद में पुलिस का एक्शन: पांच गिरोहों का पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार; जेसीबी समेत चोरी के 21 वाहन बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद में पुलिस का एक्शन: पांच गिरोहों का पर्दाफाश, 11 आरोपी गिरफ्तार; जेसीबी समेत चोरी के 21 वाहन बरामद
Thu, 17 Sep 2026 08:37 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 17 Sep 2026 08:37 PM IST
सार
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच ने वाहन चोरी करने वाले पांच गिरोहों का पर्दाफाश कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 21 चोरी के वाहन बरामद हुए हैं। आरोपियों ने 10 अन्य वाहन चोरी करने की बात भी कबूली है।
विज्ञापन
फरीदाबाद में पांच वाहन चोर गिरोह बेनकाब
- फोटो : अमर उजाला संवाद
विस्तार
फरीदाबाद क्राइम ब्रांच की एवीटीएस-2 (एंटी व्हीकल थेफ्ट स्क्वाड्रन) भूपानी की टीम ने वाहन चोरी में सक्रिय पांच अलग-अलग संगठित गिरोहों का पर्दाफाश करते हुए 11 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर 16 मोटरसाइकिल, तीन ऑटो, एक स्कूटी और एक जेसीबी मशीन सहित कुल 21 चोरी हुए वाहन बरामद किए हैं।
सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) अमन यादव ने बताया कि एवीटीएस-2 भूपानी प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार की टीम ने पिछले तीन हफ्तों के दौरान गुप्त सूचनाओं और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर अलग-अलग क्षेत्रों से इन आरोपियों को दबोचा है। पकड़े गए गिरोहों का विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि राहुल-आमिर गैंग के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक जेसीबी मशीन बरामद हुई है।

वहीं फैसल-मुफीद-रशीद गैंग से चार मोटरसाइकिलें व एक ऑटो, फज्जर गैंग से चार मोटरसाइकिलें व एक स्कूटी, साहिल-धीरेंदर गैंग से तीन चोरी की मोटरसाइकिलें और फैजल-मोशिम उर्फ सहीद गैंग के कब्जे से तीन मोटरसाइकिलें जब्त की गई हैं। इसके अलावा अपराध शाखा की टीम ने अन्य मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार अलग-अलग आरोपियों से दो ऑटो और एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
ट्रेन-बस से आकर करते थे रेकी, छिपाकर रखते थे वाहन
ये आरोपी अपने-अपने इलाकों से बस या ट्रेन के जरिए नोएडा,फरीदाबाद और हरियाणा के अन्य-अन्य क्षेत्रों में पहुंचते थे। दिन के समय अलग-अलग कॉलोनियों व बाजारों में घूमकर पार्क किए गए वाहनों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही मास्टर चाबी या लॉक तोड़कर वाहन चोरी कर लेते थे। पुलिस से बचने के लिए आरोपी चोरी के वाहनों को तुरंत बेचने के बजाय किसी जगह पर छिपा देते थे। कुछ समय बाद जब माहौल शांत होता था, तो वे एक साथ सभी वाहनों को अपने तयशुदा खरीदार के पास ले जाते थे।

जमानत पर आकर फिर करते थे चोरी
ये सभी आरोपी आदतन अपराधी हैं और पहले भी दिल्ली, नोएडा, फरीदाबाद व हरियाणा के विभिन्न जिलों में वाहन चोरी के मामलों में गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं। जेल से जमानत पर छूटने या सजा पूरी होने के बाद बाहर आकर ये फिर से गिरोह बनाकर चोरी की वारदातों में सक्रिय हो जाते थे। विशेषकर फज्जर गैंग के खिलाफ दिल्ली-एनसीआर के कई थानों में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।

10 और वाहन रिमांड पर होंगे बरामद
एसीपी क्राइम अमन यादव ने बताया कि आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों ने 10 अन्य वाहनों की चोरी की बात कबूल की है, जिन्हें रिमांड अवधि के दौरान बरामद किया जाएगा। इसके साथ ही, चोरी के वाहनों को खरीदने, कटवाने (डिस्मेंटल) और ठिकाने (डिस्पोज) लगाने वाले कबाड़ियों व खरीदारों की भी पहचान कर ली गई है। पुलिस की विशेष टीमें गठित कर दी गई हैं और चोरी का माल खरीदने वाले इन सह-आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा। बरामद वाहनों के सही मालिकों की पहचान कर उन्हें कोर्ट के जरिए गाड़ियां सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।