फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police got false information about mass religious conversion in Faridabad

एक कॉल से हाथ पांव फूले: सामूहिक धर्म परिवर्तन की सूचना पर दौड़ी पुलिस, मौके पर देखा गाना बजाकर नाच रहे थे लोग

Sun, 27 Nov 2022 08:11 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 27 Nov 2022 08:11 PM IST
सार

जांच में पाया कि गांव में ईसाई धर्म के लोग हर रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन करते हैं। इसी दौरान एक पार्टी का आयोजन कर लिया गया और म्यूजिक थोड़ा तेज हो गया। पुलिस ने आयोजन कर्ताओं को चेतावनी दी है कि शोर ना करें।

विज्ञापन
Police got false information about mass religious conversion in Faridabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद स्थित गांव फज्जूपुर में सामूहिक धर्म परिवर्तन कराए जाने की सूचना से रविवार को बीपीटीपी थाना पुलिस के हाथ पांव फूल गए। जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी सहित अन्य स्टाफ गांव की तरफ दौड़ा। मौके पर जाकर देखा तो लोग तेज म्यूजिक पर डांस कर रहे थे। 

विज्ञापन

जांच में पाया कि गांव में ईसाई धर्म के लोग हर रविवार को प्रार्थना सभा का आयोजन करते हैं। इसी दौरान एक पार्टी का आयोजन कर लिया गया और म्यूजिक थोड़ा तेज हो गया। पुलिस ने आयोजन कर्ताओं को चेतावनी दी है कि शोर ना करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

थाना बीपीटीपी प्रभारी इंस्पेक्टर अर्जुन देव ने बताया रविवार दोपहर कुछ लोग थाने में आए जो खुद को बजरंग दल के कार्यकर्ता बता रहे थे। लोगों ने कहा गांव फज्जूपुर में ईसाई धर्म के लोग हिंदू धर्म के लोगों का सामूहिक धर्म परिवर्तन कर रहे हैं। 

विज्ञापन

मामले की गंभीरता देख थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ गांव में पहुंचे। यहां एक शेड में तेज म्यूजिक पर लोग डांस कर रहे थे। जांच में सामने आया कि गांव नीमका निवासी एक व्यक्ति ने करीब 300 गज का एक शेड ईसाई धर्म के लोगों को किराए पर दे रखा है। हर रविवार यहां पर लोग प्रार्थना सभा के लिए आते हैं। 

रविवार को प्रार्थना में आए एक व्यक्ति का जन्मदिन होने के कारण म्यूजिक तेज कर लोग डांस करने लगे। पुलिस ने लोगों को शांति-सौहार्द पूर्ण ढंग से खुशी मनाने के लिए कहा और कम आवाज में म्यूजिक बजाने की चेतावनी देकर पुलिस वापस लौट आई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed