फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police foot patrol after the accident at Sector-62 intersection.

Faridabad News: सेक्टर-62 चौक पर हादसे के बाद पुलिस का पैदल मार्च

Thu, 08 Oct 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
Police foot patrol after the accident at Sector-62 intersection.
50 पुलिसकर्मियों ने संभाला मोर्चा, ठेकों के बाहर खुले में शराब पीने वालों पर कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

बल्लभगढ़। सेक्टर-62 चौक पर रविवार रात चाकूबाजी के बाद आदर्श नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना प्रभारी रामनिवास के नेतृत्व में करीब 50 पुलिसकर्मियों ने मंगलवार रात को पैदल मार्च निकाला।

पुलिस ने बाजार और प्रमुख स्थानों पर गश्त करते हुए लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया। थाना प्रभारी रामनिवास ने बताया कि सेक्टर-62 चौक पर रविवार रात करीब 10 बजे हुई घटना बेहद दुखद है। पुलिस आयुक्त के दिशा-निर्देशों के तहत मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में किसी प्रकार की अशांति न हो, इसके लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। पैदल मार्च के दौरान पुलिस ने ठेकों के बाहर खुले में शराब पी रहे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की। थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस ने करीब 25 से 30 लोगों को डिटेन किया। पुलिस की अचानक कार्रवाई से ठेकों के आसपास खुले में शराब पीने वालों में हड़कंप मच गया। थाना प्रभारी रामनिवास ने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed