फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police commissioner gave reward for helping in finding missing innocentPolice commissioner gave reward for helping in finding missing innocent

Faridabad News: गुमशुदा मासूम को ढूंढने में की मदद, पुलिस आयुक्त ने दिया इनाम

Fri, 16 Jun 2023 08:33 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Fri, 16 Jun 2023 08:33 PM IST
विज्ञापन
Police commissioner gave reward for helping in finding missing innocentPolice commissioner gave reward for helping in finding missing innocent
गुमशुदा मासूम को ढूंढने में की मदद, पुलिस आयुक्त ने दिया इनाम बीपीटीपी इलाके से सेक्टर बीस आ गया था छह साल का बच्चा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीपीटीपी इलाके में बसी झुग्गियों में रहने वाला एक छह साल का मासूम कुछ दिनों पहले रास्ता भटक कर घर से करीब 10 किलोमीटर दूर सेक्टर-20 बी कृष्णा नगर तक आ गया। बच्चे के परिजनों ने पुलिस को मामले के बारे में बताया और पुलिस की दस टीमें बच्चे की तलाश में जुट गईं। कृष्णा कॉलोनी निवासी शेख मोहम्मद ने 6 साल के बच्चे को अकेला घूमता देखा तो अपने पास बिठा लिया और आसपास पूछताछ शुरू कर दी। बच्चे के परिजन नहीं मिल जाने तक शेख ने उसे अपने पास ही रखा। बेहतरीन कार्य के लिए पुलिस आयुक्त ने शेख मोहम्मद को प्रशंसा पत्र व नगद 5 हजार रुपए का देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया शेख मोहम्मद बाटा से चन्दीला चौक तक ऑटो चलाता है। नो जून को देखा कि बाटा ऑटो स्टैंड के पास एक बच्चा रो रहा था। शेख मोहम्मद ने बच्चे को पास बुलाया और स्टैंड पर ऑटो चालकों से पूछताछ शुरू कर दी। कोई सूचना नहीं मिलने पर वह बच्चे को अपने घर ले गया। इसके बाद कॉलोनी प्रधान ने मस्जिद के लाउडस्पीकर से आवाज लगवाकर लोगों को बच्चे के बारे में सूचना दी। बात नहीं बनने पर शेख ने पहचान के लिए बच्चे को ऑटो में बिठाया और लोगों से पूछताछ की। कोई सूचना नहीं मिलने पर वह दोबारा से बच्चे को घर ले आया। सुबह पुलिस चौकी सेक्टर-11 में बच्चे के बारे में सूचना दे दी। पुलिस चौकी के पास पहले से ही इस बारे में थाना बीपीटीपी से सूचना मिली हुई थी। पुलिस ने बच्चे को सकुशल परिवार के हवाले कर दिया। करीब दस माह पहले भी शेख मोहम्मद ने दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करा कर परिजनों को सूचना दी थी। पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा ने शुक्रवार को शेख मोहम्मद के अपने कार्यालय बुलाकर 5000 रुपये व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed