{"_id":"67d5cfd42d2df2af6305c3bd","slug":"police-arrested-16-cyber-thugs-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-39887-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पुलिस ने 16 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पुलिस ने 16 साइबर ठगों को किया गिरफ्तार
विज्ञापन
8 से 14 मार्च तक की गई कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। साइबर थानों की टीमों ने इस सप्ताह 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 8 से 14 मार्च तक साइबर पुलिस की टीमों ने 6 मुकदमों को सुलझाते हुए 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिसमें साइबर थाना एनआईटी के 2, साइबर थाना सेंट्रल के 4 मामले शामिल हैं। इस दौरान टीमों ने कार्रवाई करते हुए 30 लाख 80 हजार रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने 732 शिकायतों का निस्तारण कर 10 लाख रुपये रिफंड कराए हैं। इसके अतिरिक्त 2 लाख 15 हजार 313 रुपये खातों में फ्रिज कराए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में अनिल पांडेय, संदीप, प्रेम कुमार, विवेक, त्रिलोक चंद शर्मा, रवि, रिषभ, तरुण, नितेश कुमार, निधी, चंद्रकला, रजत सिंह, मोहम्मद जैद, मोहम्मद हाशिम, निखिल सिंह व नितिन सिंह के नाम शामिल हैं।