फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Police arrested 102 accused under Operation Attack

Faridabad News: ऑपरेशन आक्रमण के तहत पुलिस ने पकड़े 102 आरोपी

Tue, 03 Mar 2026 12:52 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Police arrested 102 accused under Operation Attack
सोमवार को चलाया गया विशेष अभियान, 153 पुलिस टीमें गठित की गई364.5 बोतलें देशी व 111 बोतल अंग्रेजी शराब, 5.453 किलोग्राम गांजा, 9 कट्टे व एक बाइक बरामद
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस की ओर से अपराधियों पर कार्रवाई के लिए सोमवार को ऑपरेशन आक्रमण अभियान चलाया गया। पुलिस की 153 टीमों ने ऑपरेशन आक्रमण के अंतर्गत अवैध शराब रखने व बेचने वालों, अवैध मादक पदार्थ रखने व बेचने वालों, जुआ खेलने व खिलाने वालों, वांछित अपराधियों सहित विभिन्न अपराधों में संलिप्त व सक्रिय आरोपियों को काबू किया।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि इस विशेष अभियान में फरीदाबाद पुलिस के 549 कर्मचारियों और अधिकारियों की 153 पुलिस टीमें गठित की गई। इन टीमों ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर विशेष अभियान ऑपरेशन आक्रमण के तहत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करते हुए कुल 102 आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है। इस दौरान 69 एफआईआर भी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद पुलिस की टीम द्वारा इस अभियान के दौरान 364.5 बोतल देशी व 111 बोतल अंग्रेजी शराब, 5.453 किलोग्राम गांजा, जुआ अधिनियम के अंतर्गत 4840 रुपये, शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत 9 कट्टे बरामद किये गये हैं। एक बाइक भी बरामद की गई। ट्रैफिक पुलिस द्वारा भी इस ऑपरेशन के अंतर्गत कार्रवाई करते हुए 241 लेन चेंज के चालान किए गए।


पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा अपराधियों पर शिकंजा कसने व अपराधों पर लगाम लगाने के लिए समय-समय पर विशेष अभियान चलाया जाता है। भविष्य में भी इस प्रकार से अभियान जारी रहेंगे। फरीदाबाद पुलिस लोगों से अपील करती है कि सदैव कानून की पालना करें और किसी भी प्रकार के अपराध व अपराधी की जानकारी होने पर उसकी सूचना तुरंत डायल 112, कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 या फिर नजदीक के थाना पर पुलिस को अवश्य दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed