{"_id":"6a0a863ed6c1287e620a32d0","slug":"police-arrest-criminal-inder-tyagi-following-encounter-2026-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश इंदर त्यागी, हत्या के मामले में था वांछित, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: पुलिस के हत्थे चढ़ा बदमाश इंदर त्यागी, हत्या के मामले में था वांछित, मुठभेड़ में पैर में लगी गोली
Mon, 18 May 2026 08:53 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 18 May 2026 08:53 AM IST
सार
यह मुठभेड़ 17-18 अप्रैल की रात को हुई, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इंदर त्यागी भुपानी क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने आरोपित को सरेंडर करने के लिए कहा, उसने पुलिस टीम पर तीन गोलियां चलाईं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में बदमाश
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में कई दिनों से फरार चल रहे कुख्यात अपराधी इंदर त्यागी उर्फ पंडित को अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने फरीदाबाद के थाना भुपानी क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने पुलिस टीम पर तीन फायर किए थे, जिसके जवाब में पुलिस की गोली लगने से वह घायल हो गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह मुठभेड़ 17-18 अप्रैल की रात को हुई, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि इंदर त्यागी भुपानी क्षेत्र में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की। जैसे ही पुलिस ने आरोपित को सरेंडर करने के लिए कहा, उसने पुलिस टीम पर तीन गोलियां चलाईं। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपित के पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
इंदर त्यागी उर्फ पंडित, 10 अप्रैल को थाना सराय ख्वाजा के अंतर्गत मथुरा रोड पर स्थित एक होटल के सामने एक युवक की चाकू मारकर हत्या करने के मामले में वांछित था। इस घटना के बाद से वह लगातार पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस कई दिनों से प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन