फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Poets' conference organized on Chandrashekhar Azad's birth anniversary

Faridabad News: चंद्रशेखर आजाद जयंती पर कवि सम्मेलन आयोजित

Thu, 24 Jul 2025 07:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Jul 2025 07:38 PM IST
विज्ञापन
Poets' conference organized on Chandrashekhar Azad's birth anniversary
बल्लभगढ़। ब्राह्मण भवन में क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में शहीद चंद्रशेखर आजाद के भतीजे सुजीत आजाद पहुंचे। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद केवल एक नाम नहीं, बल्कि भारत की स्वतंत्रता का वह अग्निशिखा थे। यह कार्यक्रम ब्राह्मण समाज की ओर से अखिल भारतीय साहित्य परिषद ने आयोजित किया। कार्यक्रम में भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन साहस, बलिदान और राष्ट्रप्रेम की अद्वितीय मिसाल है। ऐसे महापुरुषों की स्मृति में होने वाले कार्यक्रम केवल श्रद्धांजलि नहीं, अपितु आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देने का माध्यम हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल शर्मा, बृजमोहन बातिश, पार्षद योगेश शर्मा, ज्ञानेंद्र भारद्वाज, सोनू वैष्णव, कांग्रेस नेता पराग शर्मा, गिरीश भारद्वाज, बीडी शर्मा, सुभाष शर्मा व विजय शर्मा उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed