फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   PNG line should be extended to industries, rates will be fixed

Faridabad News: उद्योगों तक पहुंचाई जाए पीएनजी लाइन, रेट किए जाएंगे फिक्स

Sat, 04 Nov 2023 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
PNG line should be extended to industries, rates will be fixed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ओर से उद्योगों के समक्ष आ रही पीएनजी लाइन, अधिक कीमत दरों पीएनजी, वेट रिफंड आदि मुद्दों को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें अनेक उद्यमियों ने हिस्सा लिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी मल्होत्रा ने एसोसिएशन ने पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के एसएमई पैनल अध्यक्ष विनोद कारवां और सलाहकार एचपी कुमार के सामने रखे समस्याओं को रखा और उनके समाधान की मांग की।
जेपी मल्होत्रा ने कहा की जहां एक और उद्योग प्रबंधक बाजार में वैश्विक प्रतिस्पर्धा का सामना कर रहे हैं। वहीं विभिन्न राज्य सरकारों द्वारा प्रदान की जाने वाली राहत और छूट योजनाओं ने उन्हें असमंजस डाल रखा है। देश के सभी राज्यों द्वारा उद्योगों के लिए एक समान राहत मिलनी चाहिए। मल्होत्रा ने एसोसिएशन द्वारा उठाई गई मांगों को एमएसएमई मंत्रालय के समक्ष रखें, जिससे उद्योगों के सामने आ रही समस्याओं का हल निकाला जा सके। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की एमएसएमई समिति ने उनकी मांगों को सरकार के समक्ष प्रभावी रूप से रखने का आश्वासन दिया। एसोसिएशन द्वारा उठाई गई मांग पूर्ण रूप से अर्थसंगत है।
विज्ञापन

कारवां ने कहा की डीएलएफ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रधान मल्होत्रा द्वारा उद्योगों के समक्ष आ रही पीएनजी लाइन और उनकी उच्च कीमत दर, सरल वित्तीय ऋण और एमएसएमई इकाइयों तक सरकार की योजनाओं तक पहुंचाने और इकाइयों में जागरूकता लाने के जो प्रयास किए जा रहे है वह सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed