फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   PM Swanidhi: 8767 street vendors got loans in smart city

पीएम स्वनिधि: स्मार्ट सिटी में 8767 रेहड़ी वालों को मिला ऋण

Thu, 21 Sep 2023 06:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 06:37 PM IST
विज्ञापन
PM Swanidhi: 8767 street vendors got loans in smart city
- 20561 रेहड़ी-पटरी वालों ने किया आवेदन, 18946 पात्र मिले, 1406 आवेदन रद्द
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो



फरीदाबाद। पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना के तहत स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में बृहस्पतिवार तक करीब 8767 पात्रों को बैंकों से दस-दस हजार रुपये लोन मिल चुका है। नगर निगम को करीब 20561 रेहड़ी-पटरी वालों ने आवेदन किया हुआ है। इसमें से 18,946 पात्र सही मिले हैं। 1406 आवेदन रद्द कर दिए गए हैं। रेहड़ी वालों का पंजीकरण दिसंबर तक चलेगा।



नगर निगम पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत रेहड़ी वालों के लिए एक तय जगह उपलब्ध करा रहा है। इसके लिए निगम को करीब 20561 ने आवेदन मिले हैं। साथ ही उन्हें बैंक से लोन दिलाया जा रहा है। कागजातों की जांच में 18946 को पात्र पाया गया है।
विज्ञापन

निगम के शहरी परियोजना अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने बताया कि 8767 पात्रों को दस-दस हजार रुपये लोन दिलाया गया है। वहीं, 1600 लोगों को बीस-बीस हजार का दूसरा दिलाया जा चुका है। करीब 100 रेहड़ी-पटरी वालों को 50-50 हजार का लोन मिल गया है। उन्होंने बताया कि पात्रों को करीब सात करोड़ रुपये ऋण के तौर पर बैंकों ने दिए हैं। अधिकारी ने बताया कि हाल में निगमायुक्त ए मोना श्रीनिवास ने योजना की समीक्षा बैठक की थी। इसमें निगमायुक्त ने रेहड़ी पटरी के पंजीकरण के लिए तोड़फोड़ दस्ते और क्षेत्रीय कराधान अधिकारियों को जिम्मेदारी दी है। बुधवार को एक दिन में करीब 300 रेहड़ी-पटरी वालों का पंजीकरण किया गया। अधिकारी ने बताया कि दिसंबर तक 33600 रेहड़ी-पटरी वालों का पंजीकरण करने का लक्ष्य रखा है। पहले निगम को 19250 का लक्ष्य मिला था। शहर में अभी 12 वेंडिंग जोन बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




--
‘स्वनिधि से समृद्धि’ के तहत आठ योजनाओं का मिलेगा लाभ
निगम के शहरी परियोजना अधिकारी द्वारिका प्रसाद ने पात्रों को ‘स्वनिधि से समृद्धि’ के तहत केंद्र की आठ योजनाओं का भी लाभ मिलेगा। इसमें पीएम सुरक्षा बीमा योजना, पीएम जीवन ज्योति बीमा, पीएम जनधन योजना, पीएम श्रमयोगी मानधन योजना, जननी सुरक्षा योजना, वन नेशनल वन राशन कार्ड, रजिस्ट्रेशन अंडर बीओसीडब्ल्यू व प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि रेहड़ी पटरी वालों को पहचान पत्र के अलावा वेंडिंग जोन में जगह उपलब्ध कराया जाएगा। जरूरी कागजात के साथ लोग निगम कार्यालय से संपर्क कर पंजीकरण करा लें। नगर निगम रहेड़ी पटरी वालों के लिए पहचान पत्र जारी करेगा।




--
रेहड़ी-पटरी वालों का पंजीकरण कार्य चल रहा है। निगम मुख्यालय बीके चौक पर रोज कैंप लगाया जा रहा है। इसके अलावा संबंधित जोन में भी यह कार्य चल रहा है। पात्र संबंधित कागजात के साथ पंजीकरण जरूरी करा लें।
- द्वारिका प्रसाद, शहरी परियोजना अधिकारी नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed