फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   PM Shree School will be upgraded at a cost of two crores

Faridabad News: दो करोड़ की लागत से अपग्रेड होगा पीएम श्री स्कूल

Sat, 10 Jun 2023 10:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 10 Jun 2023 10:17 PM IST
विज्ञापन
PM Shree School will be upgraded at a cost of two crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


फरीदाबाद। जिले में पीएम श्री योजना के तहत करीब दो करोड़ रुपये की लागत से तीन स्कूल को अपग्रेड करने की योजना है। इसका खाका तैयार कर स्वीकृति के लिए केंद्र सरकार को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलने के बाद दो बल्लभगढ़ खंड के खंडावली, फतेहपुर तगा और फरीदाबाद खंड में एनआईटी दो स्थित राजकीय स्कूल को अपडेट किया जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक खंड में दो-दो और कुल 280 पीएम श्री स्कूल बनाने की योजना है। पहले चरण में केंद्र सरकार की ओर से 124 स्कूलों को मंजूरी मिली है।
पीएम श्री स्कूल बनाने के लिए पहले से चल रहे इन स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं को मुहैया कराने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से प्रत्येक स्कूल को 50-50 लाख रुपये दिए जाएंगे। इसके अलावा करीब दो करोड़ रुपये की लागत से तीनों स्कूल को अपग्रेड किया जाएगा। ताकि यह स्कूल निजी स्कूलों को टक्कर दे सकें। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीएम श्री स्कूल बनाए जाने की योजना इसी शैक्षणिक सत्र से शुरू हो जाएगी। स्कूल में तैनात कर्मचारियों को विशेष प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। अगर इन स्कूलों में कर्मचारियों की कमी होती है, तो दूसरे स्कूलों से कर्मचारियों को तैनात किया जा सकता है।
विज्ञापन


रोबोटिक और ड्रोन की होगी पढ़ाई

पीएम श्री स्कूल के विद्यार्थियों को रोबोटिक, ड्रोन, कोडिंग, डेटा मैचिंग, डेटा एनालिसिस, डेटा माइनिंग, ब्लॉक चेन मैनेजमेंट, क्रिप्टो, एस्ट्रोनॉमी और रॉकेट साइंस की पढ़ाई होगी। इसके लिए यहां तैनात शिक्षक को विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


वर्जन
जिले में तीन पीएमश्री स्कूल को अपग्रेड करना है। इसके लिए खाका तैयार कर मुख्यालय भेज दिया गया है। यहां बच्चों को आधुनिक तकनीक के विषय में पढ़ाया जाएगा। - डॉ. मुनेश चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed