फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   PM Modi inaugurated three PMshree schools in the district

Faridabad News: जिले में तीन पीएमश्री विद्यालयों का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

Sat, 29 Jul 2023 11:10 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Sat, 29 Jul 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
PM Modi inaugurated three PMshree schools in the district
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिखाई झंडी
विज्ञापन

अगले वर्ष से सभी विद्यालय सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होंगे
केंद्र द्वारा विद्यालयों को अपग्रेड करने के लिए 50 लाख खर्च किए जाएंगे

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में हुए एक कार्यक्रम के दौरान पीएमश्री विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इस योजना के तहत जिले में खंदावली, फतेहपुर तगा और एनआइटी दो में वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बनाए गए हैं। अगले वर्ष से यह सभी विद्यालय भी सीबीएसई से मान्यता प्राप्त होंगे और केंद्र सरकार द्वारा विद्यालयों को अपग्रेड करने के लिए 50 लाख रुपये भी खर्च किए जाएंगे। इसमें डिजिटल लाइब्रेरी, प्रयोगशाला सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। इन विद्यालयों के छात्र रोबोटेक, ड्रोन, कोडिंग, डेटा मैचिंग, डेटा एनालिसिस, माइनिंग, ब्लाक चेन मैनेजमेंट आदि की पढ़ाई कर सकेंगे। यह विद्यालय पांच वर्ष तक पीएमश्री योजना में शामिल रहेंगे।



बाल गीत प्रस्तुत किए
राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तीन वर्ष पूरे होने पर शनिवार को दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया। एफएनएल अधिकारी डॉ. अविनाशा शर्मा के नेतृत्व में दो दिवसीय कार्यक्रम में जिले के विभिन्न विद्यालयों के 1100 अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में देवेंद्र गौड़ ने बाल गीत प्रस्तुत किया। अध्यापकों को कठपुतली कहानी के माध्यम से नई शिक्षा नीति लागू होने के बारे में बताया। कठपुतली के माध्यम से निपुण हरियाणा, एफएलएन, बाल वाटिका, विद्या प्रवेश, परीक्षा सुधार और कला एकीकृत शिक्षा सहित कई योजनाओं को दिखाया गया। कार्यक्रम में आठ प्राथमिक अध्यापकों ने जिले का प्रतिनिधित्व किया। कठपुतली कहानी में देवेंद्र गौड़, वेद प्रकाश गौड़, नेहा, सीमा भारती, वर्षा, ललित, मधुमिता और महिमा देशवाल प्रमुख रूप से योगदान दिया। इसके अलावा पाठ्यक्रम को आसान तरीके से बच्चों को समझाने के लिए किए गए प्रयोगों को भी प्रदर्शित किया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed